एक्सप्लोरर

Home Buying: जल्द मिलेगा अपना घर, सुरक्षा ग्रुप से मिले फंड ने बढ़ाई जेपी के हजारों खरीदारों की उम्मीद

Jaypee Home Buyers: जेपी इंफ्राटेक के अटके प्रोजेक्ट में 20 हजार से ज्यादा घर खरीदारों के पैसे फंसे हुए हैं और 10 साल से ज्यादा के इंतजार के बाद भी उन्हें घर नहीं मिल पाया है...

जेपी इंफ्राटेक के प्रोजेक्ट में फंसे हजारों घर खरीदारों के लिए एक अच्छी खबर आई है. रिजॉल्यूशन प्लान में मंजूरी के बाद प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सुरक्षा ग्रुप से 125 करोड़ रुपये का फंड मिला है. इससे हजारों घर खरीदारों के लिए जल्द अपना घर मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

पिछले महीने मंजूर हुआ प्लान

जेपी इंफ्राटेक के प्रोजेक्ट में 20 हजार से ज्यादा घर खरीदार फंसे हुए हैं. राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने पिछले महीने जेपी इंफ्राटेक के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूर किया था. 24 मई को एनसीएलएटी से मंजूर प्लान के तहत सुरक्षा ग्रुप ने अब जेपी इंफ्राटेक में 125 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह निवेश प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए है.

निर्माण कार्य शुरू करने के लिए तैयार

सुरक्षा ग्रुप ने गुरुवार को इस निवेश की जानकारी दी. यह निवेश प्रमोटर इक्विटी के रूप में किया गया है और रिजॉल्यूशन प्लान के हिसाब से है. सुरक्षा ग्रुप का कहना है कि वह जेपी इंफ्राटेक की अटकी परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए तैयार है. सुरक्षा ग्रुप का कहना है कि उसका फोकस घर खरीदारों को समय पर घर डिलीवर करने पर है.

जेपी इंफ्राटेक पर इतना बकाया

जेपी इंफ्राटेक को इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) के तहत अगस्त 2017 में एनसीएलटी में भेजा गया था. जेपी इंफ्राटेक के ऊपर आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईएफसीआई, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और घर खरीदारों का मिलाकर 22,600 करोड़ रुपये का बकाया है. उसमें 55 फीसदी यानी 12,714 करोड़ रुपये का बकाया सिर्फ घर खरीदारों का है. वहीं कुल बकाए में बैंकों की हिस्सेदारी 43 फीसदी यानी 9,234 करोड़ रुपये है.

10 साल से ज्यादा समय का इंतजार

जेपी इंफ्राटेक के अटके प्रोजेक्ट में नोएडा में ही हजारों घर खरीदार फंसे हुए हैं. ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा स्थित जेपी विशटाउन प्रोजेक्ट में ही लगभग 20 हजार लोगों के घर अटके हुए हैं. इस प्रोजेक्ट के खरीदार 10 साल से ज्यादा समय से अपने घर का इंतजार कर रहे हैं. बताया जाता है कि जेपी विशटाउन प्रोजेक्ट में लगभग 100 ऐसे अधूरे टावर हैं, जिनमें 2014 के बाद एक ईंट का काम नहीं हुआ है. रिजॉल्यूशन प्लान के तहत सुरक्षा ग्रुप से फंड मिलने के बाद उन खरीदारों को निर्माण कार्य शुरू होने और अपना घर मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: एनसीएलटी ने दिया बायजू को तगड़ा झटका, दूसरे राइट्स इश्यू पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
MSME Bill: समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें
समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें
प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget