एक्सप्लोरर

Elon Musk: भारत की यात्रा टालकर अचानक चीन पहुंच गए एलन मस्क, टेस्ला के सीईओ ने सबको चौंकाया 

Tesla CEO in China: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इसी महीने भारत आने वाले थे. मगर, उन्होंने इस यात्रा को टाल दिया था. अब वह बीजिंग पहुंच गए हैं. इस यात्रा की भनक किसी को नहीं थी.

Tesla CEO in China: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) इसी महीने भारत आने वाले थे. यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से भी होने वाली थी. इसे लेकर भारत में काफी उत्साह का माहौल था. कई तरह की तैयारियां भी की जा रही थीं. हालांकि, आखिरी समय में उनकी यात्रा टालने की खबर आई थी. टेस्ला के सीईओ (Tesla CEO) ने कहा था कि वह फिलहाल कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं इसलिए भारत की यात्रा कुछ महीनों बाद करेंगे. अब एलन मस्क ने अचानक चीन पहुंच गए हैं. इलेक्ट्रिक वेहिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी के लिए चीन दूसरा सबसे बड़ा बाजार है. भारत की बजाय चीन की यात्रा पर पहुंचने से कई अटकलें लगाई जा रही हैं. 

फुल सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर को लॉन्च करने की तैयारी 

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क की इस यात्रा की भनक किसी को नहीं थी. वह सबको अचंभित करते हुए बीजिंग पहुंचे हैं. यहां वह चीन सरकार के बड़े अधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं. ऐसा माना जा रहा है कि वह चीन में फुल सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर को लॉन्च करने के बारे में बात करने के लिए बीजिंग पहुंचे हैं. वह चीन सरकार से इस सॉफ्टवेयर से मिलने वाले डेटा के विदेश में इस्तेमाल की मंजूरी भी मांगेंगे ताकि टेस्ला की ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाया जा सके. एलन मस्क ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि जल्द ही चीन में फुल सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया जाएगा. 

चीन का डेटा अमेरिका नहीं ले जा पाई है टेस्ला 

रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला ने साल 2021 से ही चीन में डेटा इकठ्ठा करना शुरू कर दिया था. यह डेटा शंधाई में मौजूद है. अभी यह डेटा वह अमेरिका नहीं ले गई है. एलन मस्क इसी डेटा को अमेरिका ले जाना कहते हैं. टेस्ला ने लगभग 4 साल पहले ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर लॉन्च कर दिया था. चीन के कस्टमर्स भी लंबे समय से इसकी डिमांड कर रहे हैं. मगर, टेस्ला अभी तक उन्हें यह सॉफ्टवेयर नहीं दे पाई है. 

इंडिया में प्लांट के लिए आने वाले थे एलन मस्क 

पिछले कुछ महीनों से एलन मस्क द्वारा टेस्ला का प्लांट इंडिया में लगाने की चर्चाएं जोरों पर थीं. भारत सरकार ने हाल ही में अपनी नई ईवी पॉलिसी में विदेशी कंपनियों को कई छूट भी दी थीं. इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टेस्ला की एक टीम बहुत जल्द भारत का दौरा करने वाली है. यह टीम टेस्ला का प्लांट लगाने के लिए सही जगह की तलाश करने के लिए भारत आने वाले थी. टेस्ला का प्लांट लगाने के लिए कई राज्य सरकारें भी उत्साहित थीं. यहां तक की रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेस्ला के बीच प्लांट को लेकर वार्ता का दावा भी किया गया था. ऐसा माना जा रहा था कि एलन मस्क पीएम मोदी से मिलने के बाद भारत में एंट्री की घोषणा करेंगे.

ये भी पढ़ें 

Work Life Balance: कर्मचारियों को दिया विदेश यात्रा का गिफ्ट, कंपनी की हो रही तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget