एक्सप्लोरर

TDS में वित्त मंत्री ने की 25 फीसदी कटौती, जानिए क्या होता है टीडीएस और कैसे मिलेगा इसका फायदा

कल के वित्त मंत्री के एलानों में नॉन-सैलरीड पेमेंट पर लगने वाले टीडीएस में 25 फीसदी कटौती करने का फैसला किया गया है जिससे 50,000 करोड़ रुपये की लिक्विडिटी सिस्टम में आएगी

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीडीएस में 25 फीसदी की कटौती का ऐलान करके टैक्सपेयर्स के करीब 50 हजार करोड़ रुपये बचाने का रास्ता खोलने का एलान किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत कल पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई एलान किए. इसमें से एक बड़ा एलान ये था कि सैलरी को छोड़ अन्य सभी तरह के पेमेंट के लिये स्रोत पर कर कटौती यानी टैक्स डिड्क्टड एट सोर्स (टीडीएस) और स्रोत पर कर संग्रह यानी टैक्स कलेक्शन एट सोर्स (टीसीएस) की दर में 25 फीसदी की कटौती गई है. इसका सीधा अर्थ है कि नॉन-सैलरीड पेमेंट पर लगने वाले टीडीएस में 25 फीसदी कटौती करने का ऐलान किया गया है जिससे 50,000 करोड़ रुपये की लिक्विडिटी सिस्टम में आएगी और टैक्सपेयर के हाथ में 50,000 करोड़ रुपये की राशि आएगी.

यह छूट इस पूरे वित्त वर्ष में जारी रहेगी यानी इस छूट का फायदा लोगों को 14 मई 2020 से लेकर 31 मार्च 2021 तक उठाने का मौका मिल पाएगा.

क्या होगा फायदा नॉन-सैलरीड पर टीडीएस और टीसीएस में 25 फीसदी कटौती से लोगों के पास खर्च करने लायक पैसा ज्यादा आएगा. इस छूट का फायदा सैलरी को छोड़कर हर तरह के पेमेंट पर मिल सकेगा जैसे कॉन्ट्रैक्ट, प्रोफेशनल फीस, इंटरेस्ट, रेंट, डिविडेंड, कमीशन, ब्रोकरेज वगैरह पर इस का असर देखा जाएगा.

कैसे होगा फायदा उदाहरण के लिए इसे इस तरह समझें कि यदि आपको बैंक से ब्याज के 10 लाख रुपये मिलते हैं जिसके ब्याज पर टीडीएस 10 फीसदी है. 10 फीसदी के हिसाब से उस मिली रकम पर 1 लाख रुपये का टीडीएस कटेगा और आपको 9 लाख रुपये मिल पाते हैं. कल के वित्त मंत्री के एलानों के बाद 25 फीसदी की बचत होगी यानी 10 फीसदी की जगह मिली रकम पर 7.5 फीसदी टैक्स ही लगेगा. इस तरह जहां पहले 10 लाख रुपये के ब्याज पर 1 लाख रुपये का टैक्स कटता था वो अब 25 हजार कम होकर 75 हज़ार का टैक्स ही कटेगा. इस तरह आपको 9.25 लाख रुपये मिलेंगे यानी 25 हज़ार रुपये आपके हाथ में ज्यादा आएंगे.

क्‍या है टीडीएस टीडीएस के जरिए टैक्स डिडक्शन ऑन सोर्स के तहत सरकार के पास पैसे की आमद होती है. टीडीएस अलग-अलग तरह के इनकम सोर्स पर काटा जाता है. जैसे उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो सैलरी, किसी इंवेस्टमेंट पर मिले ब्याज या कमीशन वगैरह पर टीडीएस काटा जाता है. कोई भी संस्थान जो टीडीएस के दायरे में आता है और टीडीएस का पेमेंट सरकार को कर रहा है, एक तयशुदा राशि टीडीएस के रूप में काट लेता है. ये सालाना भी हो सकता है और मासिक आधार पर भी काटा जा सकता है.

ये भी पढ़ें

आज 4 बजे वित्त मंत्री की दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस, आर्थिक पैकेज के तहत बाकी के एलान करेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget