एक्सप्लोरर

आज 4 बजे वित्त मंत्री की दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस, किसानों, गरीबों के लिए कर सकती हैं बड़े एलान

कल शाम भी 4 बजे वित्त मंत्री और वित्त राज्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और आज भी शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े एलान होंगे.

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम 4 बजे फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के एलान के तहत कल उन्होंने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें खास तौर पर एमएसएमई के लिए कुल 6 एलान किए गए थे. इसके अलावा एंप्लाई प्रोविडेंट फंड के योगदान को लेकर एलान किए गए और डिस्कॉम को लेकर भी राहत देने वाली घोषणाएं की गईं.

कल उन्होंने जो एलान किए वो करीब 6 लाख करोड़ रुपये की कुल कीमत के थे और रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई और सरकार के पहले के किए गए एलानों को मिला दें तो करीब 7 लाख करोड़ रुपये के कदम उठाए जा चुके हैं. इस तरह देखा जाए तो अब तक करीब 13 लाख करोड़ रुपये के एलान किए जा चुके हैं. अब मध्यम वर्ग और किसानों, गरीबों के हिस्से में क्या आएगा इसको लेकर आज दूसरे दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं.

कल हुए ये प्रमुख एलान बुधवार को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया है कि आयकर रिटर्न और अन्य रिटर्न दोनों के लिये अंतिम तिथि 30 नवंबर 2020 तक बढ़ाई गई है. वित्त वर्ष 2020-21 के लिए नॉन सैलरी पेमेंट में TDS-TCS रेट में 25 फीसदी की कटौती की गई है.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में एक सुविधा दी गई थी कि कर्मचारी और नौकरी देने वाले के ईपीएफ के 12-12 फीसदी के योगदान को भारत सरकार देगी. ये पहले तीन महीनों यानी मार्च से मई तक के लिए किया गया था जिसे कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बढ़ाकर अगले तीन महीने जून, जुलाई और अगस्त तक कर दिया गया है.

आज भी वित्त मंत्री और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेबर, लैंड और लॉ और लिक्विडिटी में सरकार क्या सुधार करने जा रही है इसकी जानकारी दी जा सकती है. साथ ही आत्मनिर्भर भारत के लिए ढांचागत क्षेत्र, तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ाने के नए उपाय भी बताए जाने हैं जिनका ज़िक्र पीएम ने अपने भाषण में किया था.

बता दें कि वित्त मंत्री की तीसरी और आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुक्रवार यानी 15 मई को होगी. लगातार तीन दिनों के अपने संवाद के जरिए वित्त मंत्री 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के तहत किस मद में कितना पैसा दिया जा रहा है इसका सारा विवरण विस्तार से देंगी.

ये भी पढ़ें

राहत पैकेज के एलान से भी खुश नहीं बाजार, सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 150 पॉइंट फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget