एक्सप्लोरर

Tata Technologies IPO: दो दशक बाद फिर से टाटा के आईपीओ की धूम, ग्रे मार्केट में अभी से रिकॉर्ड बनाने लगा प्रीमियम

Tata Technologies GMP: करीब दो दशक बाद शेयर बाजार में टाटा समूह की किसी कंपनी का आईपीओ आने वाला है, इस कारण हर कैटेगरी के निवेशकों की निगाहें प्रस्तावित इश्यू पर लगी हुई हैं...

करीब 2 दशक बाद शेयर बाजार में टाटा समूह की कोई नई कंपनी दस्तक देने वाली है. अभी टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ (Tata Technologies IPO) आने वाला है. अभी टाटा के इस आईपीओ की डिटेल्स नहीं आई हैं, लेकिन ग्रे मार्केट में इसकी धूम मची हुई है.

2004 में आया था आखिरी आईपीओ

आखिरी बार 19 साल पहले टाटा समूह की किसी कंपनी का आईपीओ आया था. उस समय साल 2004 में टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस का आईपीओ था. टीसीएस के आईपीओ ने भी बाजार में खूब तहलका मचाया था और अभी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद वह देश की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है. यही कारण है कि हर कैटेगरी के इन्वेस्टर टाटा समूह के नए आईपीओ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

एक महीने में लॉन्च होने की उम्मीद

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड दरअसल टाटा समूह की ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है. Tata Technologies IPO को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. बाजार को अब इस बात का इंतजार है कि टाटा टेक्नोलॉजी का आईपीओ कब लॉन्च होता है. ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त महीने के अंत में या सितंबर महीने की शुरुआत में यह आईपीओ आ सकता है. मतलब अगले एक महीने के भीतर टाटा समूह का नया आईपीओ बाजार में दस्तक दे सकता है.

आईपीओ के अनुमानित डिटेल

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में 405,668,530 शेयर होंगे. कंपनी की अनुमानित वैल्यू करीब 12 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है, ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीओ का इश्यू प्राइस 295 रुपये प्रति शेयर के आस-पास रह सकता है. हालांकि अगर कंपनी ने डिस्काउंट दिया तो आईपीओ प्राइस 265-270 रुपये के पास रह सकता है. हालांकि अभी से ग्रे मार्केट में जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, कुछ एनालिस्ट मानकर चल रहे हैं कि कंपनी टाइट प्राइसिंग कर सकती है और इस सूरत में आईपीओ प्राइस रेंज 315 से 320 रुपये प्रति शेयर हो सकता है.

इतने रुपये पर पहुंचा प्रीमियम

ग्रे मार्केट ने उसी समय से टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के बारे में बुलिश स्पेकुलेशन शुरू कर दिया था, जब सेबी ने इश्यू प्रपोजल को मंजूर किया था. अब जैसे-जैसे आईपीओ के लॉन्च होने की संभावित तारीख करीब आ रही है, ग्रे मार्केट में रिस्पॉन्स भी तेज होता जा रहा है. अभी टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी 105 रुपये पर पहुंच चुका है. एक सप्ताह पहले यह 89 रुपये पर था.

कमजोर है बाजार की धारणा

यह रिस्पॉन्स इस कारण भी शानदार है कि अभी बाजार की धारणा कमजोर है. जुलाई महीने में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने लगातार कई बार नया हाई लेवल बनाया. उसके बाद से बाजार में बिकवाली हो रही है और सेटिंमेंट कमजोर बना हुआ है. उसके बाद भी टाटा समूह के नए आईपीओ को लेकर उत्साह बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: बॉन्ड मार्केट में उतरने की तैयारी में अडानी की ये 2 कंपनी, 3000 करोड़ जुटाने की है योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget