एक्सप्लोरर

Adani Group Bonds: बॉन्ड मार्केट में उतरने की तैयारी में अडानी की ये 2 कंपनी, 3000 करोड़ जुटाने की है योजना

Adani Group Fund Raise Plan: अडानी समूह पिछले कुछ महीनों के दौरान फंड जुटाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर अमल कर चुका है. अब उस बड़ी में दो कंपनियां बॉन्ड बाजार में उतरने की तैयारी में हैं...

अडानी समूह पिछले कुछ महीने से फंड जुटाने की आक्रामक योजना पर काम कर रहा है. समूह ने इस वित्त वर्ष में विभिन्न तरीकों से 100 बिलियन डॉलर जुटाने का लक्ष्य तय किया है. उसे हासिल करने के लिए अब समूह की दो कंपनी बॉन्ड बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. रॉयटर ने एक हलिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है.

इतनी रकम जुटाने की है योजना

रॉयटर की रिपोर्ट में अडानी समूह के एक अधिकारी और कुछ बैंकरों के हवाले से यह दावा किया गया है. रिपोर्ट की मानें तो अडानी समूह की 2 कंपनियां लोकल बॉड बाजार में उतरने की तैयारी कर रही हैं. दोनों कंपनियों की योजना 1,500-1,500 करोड़ रुपये (181 मिलियन डॉलर) जुटाने की है. इसके लिए दोनों कंपनियां मर्चेंट बैंकर्स से बातचीत कर रही हैं. इस तरह अडानी समूह बॉन्ड बाजार से फिलहाल 3000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने बदला प्लान

इस साल की शुरुआत में अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की विवादास्पद रिपोर्ट के आने के बाद अडानी समूह के तौर-तरीकों और रणनीतियों में बदलाव आया है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए था, जिनका अडानी समूह ने खंडन किया था. हालांकि उसके बाद भी अडानी समूह को रिपोर्ट के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा था.

रिपोर्ट का असर, महंगा हो गया ब्याज

रिपोर्ट का अडानी समूह की फंड जुटाने की योजना पर भी असर हुआ है. अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने रिपोर्ट के तुरंत बाद आए एफपीओ को पूरी तरह से सब्सक्राइब किए जाने के बाद भी वापस ले लिया था. Adani Enterprises जुलाई में बॉन्ड बाजार में उतरी और 3-साल के बॉन्ड के जरिए उसने 1250 करोड़ रुपये जुटाए, लेकिन उसके लिए ब्याज 10 फीसदी तक महंगा हो गया. उससे पहले Adani Ports ने अक्टूबर 2021 में बॉन्ड बाजार से महज 6.25 फीसदी की कूपन दर पर 1000 करोड़ रुपये जुटाया था.

ये कंपनियां कर रही हैं तैयारी

रॉयटर की रिपोर्ट की मानें तो अभी सबसे पहले Adani Airport Holdings और Adani Ports and Special Economic Zone बॉन्ड बाजार में दस्तक दे सकती हैं. एक बैंकर ने कहा कि ये दोनों कंपनियां सितंबर तक बॉन्ड बाजार में उतर सकती हैं और 5 साल तक के बॉन्ड जारी कर सकती हैं. रिपोर्ट के अनुसार, Adani Enterprises और Adani Electricity Mumbai भी बैंकरों के साथ चर्चा कर रही है.

हालांकि अडानी समूह ने फंड जुटाने की इस योजना के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है.

ये भी पढ़ें: आजादी के समय डॉलर को देता था टक्कर, आज हुआ बुरा हाल! ऐसे अर्श से फर्श पर आया भारत का रुपया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....
Stock Market Outlook: शेयर बाजार में बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव, वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी नजर..
शेयर बाजार में बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव, वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी नजर..
निवेशकों के लिए खुशखबरी! Crisil ने 28 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया, जानें रिकॉर्ड डेट समेत अन्य जानकारी
निवेशकों के लिए खुशखबरी! Crisil ने 28 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया, जानें रिकॉर्ड डेट समेत अन्य जानकारी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget