एक्सप्लोरर

Tata Neu App: टाटा के सुपरऐप पर दूसरे ब्रांड्स को भी मिलेगी जगह! लॉन्च के एक हफ्ते में 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

Tata Neu App: टाटा के सुपर ऐप Tata Neu App पर टाटा समूह के अलावा दूसरे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स भी आने वाले दिनों में उपलब्ध होगा.

Tata Neu App: टाटा के सुपर ऐप Tata Neu App पर टाटा समूह के अलावा दूसरे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स भी आने वाले दिनों में उपलब्ध होगा. टाटा के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस बात के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि, हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ata Neu App एक सुपर ऐप बन जाए जो प्रोडक्ट, सर्विसेज और फाइनैंशियल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर उपभोक्ता के जीवन को सरल बनाये. और इसके लिए टाटा टेबल से प्रोडक्ट पेश किया जा सकता है और बाहर से आ सकता है. 

आपको बता दें पिछले हफ्ते 7 अप्रैल को Tata Neu App को लॉन्च किया गया था. और महज एक हफ्ते में सुपरऐप को शानदार रेस्पांस मिला है और अबतक इसे 2.2 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है. Tata Neu App पर विस्तारा, एयर इंडिया, टाइटन, तनिष्क, टाटा मोटर्स को छोड़कर अधिकांश टाटा के ब्रांड मौजूद हैं, और नहीं जुड़े हैं उनके जल्द ही प्लेटफॉर्म से जुड़ने की उम्मीद है. 

Tata Neu App के भविष्य की योजना पर टाटा डिजिटल के सीईओ प्रतीक पाल ने कहा कि, कंपनी हर तिमाही में उपभोक्ता मांग के आधार पर एक नई कैटगरी शुरू करेगी. उन्होंने कहा, "नई कैटगरी के निर्माण की दिशा में हमारे पास एक रोडमैप है और उस यात्रा में अगर हमें नए ब्रांड को शामिल करने की आवश्यकता होगी तो किया जाएगा. ऐप पर अन्य ब्रांडों को शामिल करने के लिए अधिग्रहण मार्ग के लिए भी खुला है.  

बड़े काम का Tata Neu
Tata Neu सुपरऐप के जरिए यूजर्स को टाटा ग्रुप की डिजिटल सर्विसेस मिलेंगी. Tata Neu ऐप के जरिए ताज ग्रुप के होटलों में कमरा बुक करने के अलावा बिगबास्केट से ग्रॉसरी सामान ऑर्डर कर सकते हैं. 1mg से दवाएं भी आर्डर की जा सकती है. तो क्रोमा से इलेक्ट्रॉनिक्स आईटम्स की खरीदारी संभव होगी और वेस्टसाइड से कपड़े की खरीदारी कर सकेंगे. इस सुपर के जरिए आप टाईटन की घड़ी के अलावा तनिष्क की ज्वेलरी भी आने वाले दिनों में खरीद सकते हैं. इतना ही आप टाटा होम्स के घर की बुकिंग भी कर सकते हैं. इतना ही टाटा स्काई को रिचार्ज भी कर सकेंगे. टाटा मोटर्स और तनिष्क फिलहाल इस सुपर ऐप का हिस्सा नहीं हैं लेकिन जल्द उन्हें भी शामिल किया जा सकता है. 

पेमेंट और मनी ट्रांसफर की सुविधा
Tata Neu सुपर ऐप पर जाकर यूजर्स पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे. इसके लिए  Tata Pay UPI के ऑप्शन पर जाना होगा. इसके जरिए आपको किसी को भी मनी ट्रांस्फर कर सकते हैं. यूजर्स Tata Pay UPI का उपयोग करके किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन कर पेमेंट कर सकते हैं. टाटा के सुपर ऐप के जरिए यूजर्स अपने इलेक्ट्रिसिटी, मोबाइल, डीटीएच, ब्रॉडबैंड  बिल्स का पेमेंट कर पाएंगे. 

ये भी पढ़ें

Elon Musk Twitter Update: एलन मस्क ने 41 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने का दिया ऑफर, ट्विटर के शेयर में तेज उछाल

PNG Price Hike: 6 महीने में 50 फीसदी महंगा हुआ पीएनजी, जानिए कैसे बिगड़ेगा आपके किचन का बजट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget