एक्सप्लोरर

ट्रंप के कहने का नहीं कोई असर: टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने शुरू किया ये काम, होन हाई ने भी दिए झटके

Apple iPhone: टाटा ग्रुप के इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन ने अपने होसुर प्लांट की नई यूनिट में iPhone 16 और iPhone 16e को असेंबल करने का काम शुरू कर दिया है.

Apple iPhone: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते की शुरुआत में आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐप्पल से भारत में अपना प्रोडक्शन बंद करने को कहा था. ट्रंप ने कंपनी से अमेरिका में प्लांट लगाने और वहीं आईफोन बनाने की बात की थी. उन्होंने अमेरिका में निवेश बढ़ाने के लिए कहा था, लेकिन इसी बीच टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने होसुर प्लांट में  iPhone 16 और iPhone 16e को असेंबल करना शुरू कर दिया है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे टाटा स्मार्टफोन सप्लाई चेन में एक बड़ा नाम बनकर सामने आ सकता है. जबकि अब तक फॉक्सकॉन जैसी ताइवान की कंपनियों का इस क्षेत्र में दबदबा रहा है. इससे साफ है कि ट्रंप के सुझाव को न तो ऐप्पल और न ही इसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां गंभीरता से ले रही हैं. 

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का आगे ये है प्लान

टाटा ग्रुप के इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन ने मोबाइल फोन की असेंबली के लिए होसुर प्लांट में एक नए यूनिट की शुरुआत की है. अभी तक कंपनी अपने होसुर प्लांट में आईफोन के बाहरी ढांचे का प्रोडक्शन कर रही थी. अब यहां असेंबलिंग का काम भी शुरू हो चुका है. सूत्र के मुताबिक, इससे पहले टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने कर्नाटक में अपने विस्ट्रॉन प्लांट में आईफोन असेंबल का काम शुरू किया था. कुछ महीने पहले, होसुर प्लांट में भी असेंबल का काम शुरू हुआ. कंपनी का प्लान आने वाले समय में कम से कम चार यूनिट शुरू करने का है. 

अब ताइवान की कंपनी ने दिया ट्रंप को झटका

हर यूनिट में 2500 से अधिक श्रमिकों के काम करने की क्षमता है. एक बार अगर होसुर प्लांट में पूरे दम पर काम होना शुरू हुआ, तो यह ऑपरेशन के मामले में विस्ट्रॉन प्लांट से आगे निकल जाएगी. टाटा के साथ-साथ ताइवान की कंपनी होन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री ने भी ट्रंप को बड़ा झटका दिया है क्योंकि कंपनी चीन से अपना प्रोडक्शन कम कर भारत में निवेश बढ़ाना चाहती है. कंपनी ने भारत में 1.5 बिलियन डॉलर (करीब12,500 करोड़ रुपये) का निवेश करने की बात कही है. अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाते हुए होन भारत के दक्षिणी हिस्से में अपने प्लांट का निर्माण कर रही है. 

ये भी पढ़ें:

सड़कों पर खुलकर हो रही मनमानी: एक साल में 12000 करोड़ रुपये का कटा चालान, 9000 करोड़ अब भी बकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget