एक्सप्लोरर

Tata-Apple Partnership: टाटा ग्रुप खोलने जा रहा है एपल के 100 एक्सक्लूसिव स्टोर, जानिए क्या है खास

अगर आप भविष्‍य में एपल स्टोर पर विजिट करने वाले हैं तो हो सकता है वो टाटा का हो. टाटा ग्रुप देश में एपल के एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू करने की योजना का काम कर रहा है.

Tata-Apple Partnership: भारत में 150 साल से कारोबार कर रही टाटा ग्रुप (Tata Group) कंपनी से जुड़ी बड़ी  खबर सामने आ रही है. क्रोमा ब्रांड नाम से खुदरा कामकाज करने वाली इंफिनिटी रिटेल (Infinity Retail) ने एपल (Apple) का फ्रेंचाइजी पार्टनर बनने का फैसला कर लिया है. जिसके बाद कंपनी की भारत में योजना है कि 500-600 स्क्वायर फीट की जगह में एपल के 100 एक्सक्लूसिव स्टोर खोले जाएं.

खोले जाएंगे 100 आउटलेट 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप भारत में जल्द ही एक्सक्लूसिव एपल स्टोर खोलने जा रहा है. इसके लिए आईफोन मेकर टाटा की इनफिनिटी रिटेल के साथ गठजोड़ कर रही है. ये कंपनी अभी देश में क्रोमा स्टोर (Croma Store) चला रही है. इनफिनिटी रिटेल एपल का फ्रैंचाइजी पार्टनर बनने जा रहा है. जिसका काम मॉल के साथ-साथ हाई-स्ट्रीट और आसपास के इलाके में 500-600 वर्ग फुट के 100 आउटलेट खोलने की प्लानिंग तैयार करना है.

देश में आईफोन के 3 वेंडर

भारत में एपल के 3 प्रमुख वेंडर- फॉक्सकॉन (Foxconn), विस्ट्रॉन (Wistron) और पेगाट्रॉन (Pegatron) काम कर रहे है. भारत में अब आईफोन-14 की भी मुनैफैक्चरिंग शुरू हो गई है. फॉक्सकॉन के पास ही आईफोन की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी यूनिट है. जो चीन के झेंगझाउ में स्थित है.

मुंबई में खुलेगा पहला स्टोर 

टाटा-एपल की साझेदारी (Tata-Apple Partnership) हो रही है. वही कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्टोर मार्च तिमाही में मुंबई में खुलने वाला है. टाटा ग्रुप से स्पेस के लिए देशभर के प्रीमियम मॉल्स और हाई स्ट्रीट्स के साथ बातचीत चल रही है. लीज़ की शर्तों में उन ब्रांड और स्टोर को शामिल किया गया है, जिन आउटलेट के पास नहीं खोला जाएगा. ये शर्त Apple कंपनी की है. 

कैसे होंगे आउटलेट

सामान्य तौर पर एपल प्रीमियम रीसेलर आउटलेट 1000 वर्ग फुट के करीब होते हैं. ये एपल के ऑथेराइज़ रीसेलर से बड़े होंगे. ज़्यादातर छोटे स्टोर्स आईफोन, आईपैड और वॉच की सेल करते हैं. प्रीमियम आउटलेट में एपल के सभी लाइनअप प्रोडक्ट की बिक्री की जाती है. इसमें apple का MacBooks शामिल है. अभी देश में एपल के करीब 160 प्रीमियम रीसेलर स्टोर मौजूद हैं.

बिक्री बढ़ाने में मिलेगी मदद 

सूत्रों के अनुसार, एपल के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है. एपल कंपनी को भारत से उम्मीद है कि उसे अपनी बिक्री बढ़ाने में यहां पर काफी मदद मिलेगी. एपल ने बिक्री के मामले में भारत में शानदार प्रदर्शन भी किया है. सितंबर तिमाही में एपल के आईफोन के ग्लोबल रेवेन्यू में 10 फ़ीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है.जो $ 42.4 अरब पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें- 

Share Market: इस हफ्ते महंगाई और ब्याज दर के आंकड़े होंगे जारी, जानिए शेयर बाजार पर कितना पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget