एक्सप्लोरर

Swiggy Charge: स्विगी पर खाना मंगाना महंगा पड़ेगा तो जोमाटो को क्यों हो रहा फायदा, जानें

Platform Fees: फ़ूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी का आईपीओ जल्द आने वाला है. उससे पहले कंपनी ने अपना घाटा कम करने के लिए यह फैसला लिया है.

Platform Fees: अगर आपको भी स्विगी (Swiggy) से खाना मंगाने की आदत पड़ चुकी है तो जेब ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए. फूड एवं ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने अपने कुछ कस्टमर्स के लिए प्लेटफॉर्म फीस को डबल कर दिया है. स्विगी के प्लेटफॉर्म पर अब इन कस्टमर्स को हर ऑर्डर पर फीस के रूप में 5 के बजाय 10 रुपये देने पड़ेंगे. इसे कंपनी के आईपीओ (IPO) से पहले अपने घाटा कम करने के प्रयास के तौर देखा जा रहा है. इस फैसले का असर बुधवार को जोमाटो के शेयरों पर भी पड़ा. कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 1.65 फीसदी ऊपर जाकर 132.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. 

कस्टमर्स की प्रतिक्रिया पर निर्भर फीस वृद्धि का फैसला  

स्विगी के प्रवक्ता ने कहा कि हम फीस को बढ़ाने का प्रयोग कर के उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएं समझने की कोशिश कर रहे हैं. फीस को और ज्यादा बढ़ाने का कंपनी का कोई प्लान नहीं है. यदि कस्टमर्स से सही प्रतिक्रिया नहीं आई तो इस फैसले को आगे लागू नहीं किया जाएगा. हम हमेशा अपने प्लेटफॉर्म को अधिक किफायती बनाने के तरीकों की तलाश में रहते हैं. हमारी नई पेशकश पॉकेट हीरो (Pockethero) इसका एक और उदाहरण है. पॉकेट हीरो को हम पूरे देश में फैलाने पर काम कर रहे हैं. 

आईपीओ से पहले कम करना है घाटा 

आईपीओ से पहले अपने घाटे को कम करने के लिए स्विगी ने प्लेटफॉर्म शुल्क बढ़ाने का यह फैसला लिया है. सॉफ्टबैंक समर्थित स्विगी 2024 के शुरुआती महीनों में ही अपना आईपीओ पेश कर सकती है. आईपीओ से स्विगी को लगभग 8000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है. फंडिंग के पिछले राउंड में स्विगी की मार्केट वैल्यू 10.2 अरब डॉलर आंकी गई थी. संभावना है कि आईपीओ दस्तावेज के मार्केट कैप और ज्यादा रहेगा. फंडिंग के पिछले राउंड में स्विगी ने 70 करोड़ डॉलर जुटाए थे.

अप्रैल, 2023 में 2 रुपये फीस से की थी शुरुआत

स्विगी ने पहली बार अप्रैल, 2023 में 2 रुपये की मामूली प्लेटफॉर्म फीस लेना शुरू किया था. इसके बाद इसे बढ़ाकर 5 रुपये कर दिया गया. अब स्विगी के नए फैसले से यह फीस मात्र 9 महीने में 5 गुना बढ़ चुकी है. फूड डिलीवरी कंपनियां रोजाना 15 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करती हैं. 

जोमाटो भी बढ़ा चुका है फीस 

स्विगी के अलावा जोमाटो (Zomato) ने भी अपने घाटे को कम करने के लिए प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई थी. जोमाटो अपने फूड डिलीवरी एप और किराना डिलीवरी एप ब्लिंकइट (BlinkIt) के लिए प्रति ऑर्डर 4 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस लेती है. स्विगी फूड डिलीवरी के लिए 5 रुपये और स्विगी इंस्टामार्ट किराने के सामान के लिए प्रति ऑर्डर 4 रुपये शुल्क लेती थी.

ये भी पढ़ें 

Elon Musk: भारत में एलन मस्क की एंट्री जल्द, मिलने वाला है लाइसेंस, जिओ और एयरटेल से होगी सीधी टक्कर  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market News: क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget