एक्सप्लोरर

Amazon-Flipkart पर आई मुसीबत! सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश, मोनोपॉली का लगा आरोप

Amazon-Flipkart News: मोनोपॉली कायम करने की कोशिशों के आरोप झेल रही आमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों पर अब कानूनी शिंकजा और कसेगा. इन पर कंपीटिटिव मार्केट खत्म करने की कोशिश के आरोप हैं.

Amazon-Flipkart: अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए मोनोपॉली कायम करने की कोशिशों के आरोप झेल रही अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों पर अब कानूनी शिंकजा और कसेगा. इन दोनों कंपनियों पर कुछ खास कंपनियों के प्रोडक्ट को ही बढ़ावा देकर कंपीटिटिव मार्केट खत्म करने की कोशिश के आरोप हैं. देशभर से आई ऐसी शिकायतों को लेकर कांपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया ने जांच की थी. अभी मामला अदालत के हवाले है.

कंपीटिशन कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी कि इन सभी मामलों की सुनवाई एक ही जगह या तो सुप्रीम कोर्ट या देश के किसी हाईकोर्ट में हो. सुप्रीम कोर्ट ने कमीशन के आग्रह को स्वीकार करते हुए अमेजन-फ्लिपकार्ट के खिलाफ आई इस तरह की सभी शिकायतों को कर्नाटक हाईकोर्ट को रेफर कर दिया है. कर्नाटक हाईकोर्ट के धारवाड़ बेंच में इसकी सुनवाई होगी. वहां सिंगल बेंच को इस पर फैसला सुनाना है.

गलत कारोबारी प्रैक्टिस के खिलाफ हैं 24 शिकायतें 

अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ गलत कारोबारी प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के आरोपों के साथ देश भर से 24 शिकायतें अलग-अलग जगहों से मिली थीं. सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी पिटीशन को कर्नाटक हाईकोर्ट को भेज दिया है. जस्टिस अभय ओका और पंकज मित्तल की खंडपीठ ने इस आशय का आदेश दिया है. इस पर आरोप झेल रही दोनों ई-कॉमर्स कंपनियां भी राजी हैं. अमेजन-फ्लिपकार्ट के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाते हुए पिटीशन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक और इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर हुए थे.

दिल्ली व्यापार संघ ने भी लगाए थे आरोप

दिल्ली व्यापार संघ ने भी दोनों कंपनियों के खिलाफ कारोबारी प्रतियोगिता खत्म करने की साजिश के आरोप लगाए थे. खासकर मोबाइल फोन बेचने के मामले में कंपीटिशन एक्ट 2002 के उल्लंघन का आरोप लगाया था. कंपीटिशन कमीशन ने अगस्त में मामले की जांच पूरी की और दोनों कंपनियों को एंटीट्रस्ट लॉ के उल्लंघन का दोषी पाया. इसमें पाया गया कि दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म केवल सैमसंग और वीवो के ही स्मार्टफोन को अपनी वेबसाइट पर लॉन्च करते हैं. इस तरह दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म रेगुलेशन को चुनौती दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Infosys: इंफोसिस ने कर्मचारियों की सालाना सैलरी हाइक चौथी तिमाही में टाला, नवंबर 2023 के बाद नहीं बढ़े वेतन

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget