एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1130 और निफ्टी 370 प्वॉइंट नीचे खुला

Sensex and Nifty: घरेलू शेयर बाजार आज सुबह एकदम से धड़ाम हो गए. सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ खुले हैं. एचडीएफसी बैंक के शेयर लगभग 6 फीसदी गिरावट के साथ खुले.

Sensex and Nifty: भारतीय शेयर बाजार की आज निराशाजनक शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 1130 और निफ्टी 370 प्वॉइंट नीचे खुला है. मंगलवार को सेंसेक्स 73128.77 प्वॉइंट पर और निफ्टी 22,032 प्वॉइंट पर बंद हुए थे. इन दोनों की क्लोजिंग गिरावट के साथ हुई थी. बैंक निफ्टी में भी 1552 प्वॉइंट्स की गिरावट दर्ज की गई है. एचडीएफसी बैंक के तिमाही नतीजों के बाद बुधवार को खुले बाजार में निराशा दिखाई दी. एचडीएफसी के शेयर 109 रुपये गिरकर 1570 रुपये पर खुले. इनमें लगभग 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ खुले हैं. जापान में भी बाजार 1.3 फीसदी नीचे खुले हैं. दिसंबर तिमाही में चीन की आर्थिक प्रगति दर कम रहने का असर शेयर बाजारों पर दिखाई दे रहा है. वाल स्ट्रीट भी गिरावट के साथ बंद हुआ. फेडरेल रिजर्व के अधिकारियों ने कहा था कि केंद्रीय बैंक को ब्याज दरें नहीं घटानी चाहिए. बाजार ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद लगाए बैठा है. 

बैंकों के शेयर जा रहे नीचे 

एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार शाम को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे जारी किए थे. इसका असर बुधवार सुबह दिखाई दिया. बीएसई के सेंसेक्स पर ज्यादातर बैंक के स्टॉक नीचे चल रहे हैं. इनमें यस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आईसीआईसीआई, एक्सिस और कोटक के शेयर भी नीचे खुले. एनएसी के निफ्टी पर भी यही हाल है. 

शुरुआती कारोबार में ये रहे टॉप गेनर्स 

बुधवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई पर कोचीन शिपयार्ड, सीजीसीएल, एमएसटीसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई जनरल इंश्योरेंस और एसजेवीएन टॉप गेनर्स की तरह ट्रेड कर रहे हैं जबकि निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी लाइफ, टीसीएस, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट मजबूती के साथ खुले हैं.  

शुरुआती कारोबार में ये रहे टॉप लूजर्स 

बुधवार को बीएसई पर सबसे बड़ी गिरावट एचडीएफसी बैंक के शेयरों में देखी गई. इसके अलावा इंडिया एनर्जी एक्सचेंज, बंधन एसएंडपी, लोढा डेवलपर्स और ग्रेविटा इंडिया के शेयर भी शुरुआती कारोबार में काफी नीचे खुले. निफ्टी पर एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को, टाटा स्टील, बजाज ऑटो और डॉक्टर रेड्डीज लैब के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 

ये भी पढ़ें 

HDB IPO: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ की तैयारी, एचडीएफसी बैंक ने दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India GDP: 7.7% की दमदार जीडीपी ग्रोथ के साथ चमका भारत, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में लगातार 37वें महीने उछाल
India GDP: 7.7% की दमदार जीडीपी ग्रोथ के साथ चमका भारत, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में लगातार 37वें महीने उछाल
RBI ने शुरू की रियायती Swap Facility, अब विदेशों से उधार लेना होगा आसान, सरकारी संस्थानों को होगा फायदा
RBI ने शुरू की रियायती Swap Facility, अब विदेशों से उधार लेना होगा आसान, सरकारी संस्थानों को होगा फायदा
July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Loan News: लोन का बोझ बढ़ गया है? इन आसान तरीकों से चुकाएं जल्दी कर्ज, ये गलतियां करने से बचें
लोन का बोझ बढ़ गया है? इन आसान तरीकों से चुकाएं जल्दी कर्ज, ये गलतियां करने से बचें

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget