एक्सप्लोरर

Marine Electricals: ब्रिटेन की नौसेना के लिए जहाज बनाएगी भारत की ये कंपनी, खबर से शेयरों में आ गया तूफान

Marine Electricals (India) Share: यह घरेलू कंपनी पहले से भारतीय नौसेना के लिए कई काम कर रही है और विभिन्न ऑर्डर पूरे कर रही है. अब कंपनी की निगाहें विदेशी बाजारों के ऊपर हैं...

शिप, पावर डिस्ट्रीब्यूशन और पैनलिंग का काम करने वाली कंपनी मरीन इलेक्ट्रिकल्स (इंडिया) के शेयरों के भाव में आज बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. एनएसई पर इसके शेयरों पर आज अपर सर्किट लगा हुआ है. कंपनी को ब्रिटेन की नौसेना से ऑर्डर मिलने के बाद शेयरों की तेज डिमांड निकली है.

ब्रिटेन की नौसेना ने दिया ये ऑर्डर

कंपनी ने एनएसई को बताया कि उसे हाल ही में ब्रिटेन की नौसेना से तीन शिप के लिए पावर डिस्ट्रीब्यूशन और पैनल व रडार का ऑर्डर मिला है. ब्रिटेन की नौसेना से मिले इस ऑर्डर को कंपनी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे उसे ज्यादा विदेशी ऑर्डर पाने में मदद मिल सकती है. विदेशी ऑर्डर में तेजी लाने के लिए कंपनी सितंबर में दुनिया के सबसे बड़े मैरीटाइम प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए जर्मनी जा रही है. यह प्रदर्शनी 3 से 6 सितंबर के बीच होगी.

विदेश से ऑर्डर पर कंपनी का फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि इस प्रदर्शनी से उसे शिप सेक्टर के अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं. प्रदर्शनी में पूरी दुनिया से मैरीटाइम इंडस्ट्री के मैन्युफैक्चरर्स, सप्लायर्स और सर्विस प्रोवाइडर हिस्सा लेते हैं. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वह प्रदर्शनी में भागीदारी कर कमर्शियल शिपिंग इंडस्ट्री में अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी. इवेंट में वह यूरोपियन शिप मालिकों और शिपयार्ड से भी संपर्क साधेगी.

भारतीय नौसेना के लिए करती है कई काम

मरीन इलेक्ट्रिकल्स पहले से भारतीय नौसेना के कई ऑर्डर को पूरा कर रही है. आईएनएस विक्रांत का काम इसी कंपनी ने किया है. हाल में कंपनी ने विदेशी बाजारों में स्थिति मजबूत करने के लिए यूरोप और यूएई में दफ्तर की शुरुआत की है. कंपनी अपने प्रोडक्ट भारत में ही बनाकर उसे बाहर निर्यात करती है. कंपनी का कहना है कि भारत और चीन में यूरोप की तुलना में 20 फीसदी कम मैन्युफैक्चरिंग लागत आती है. यूरोप के वेंडर इन दिनों चीन के अलावा दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं. ऐसे में इस कंपनी को बड़े आर्डर मिलने की उम्मीद है.

52 सप्ताह में दे चुका है इतना रिटर्न

बुधवार को एनएसई पर कंपनी का शेयर 4.99 फीसदी की तेजी के साथ 268 रुपये पर कारोबार कर रहा था. हालांकि अभी भी यह 52 सप्ताह के उच्च स्तर 287 रुपये की तुलना में नीचे है, लेकिन 52 सप्ताह के निचले स्तर 55.1 रुपये की तुलना में 386 फीसदी ऊपर है. यानी यह शेयर पहले ही निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है.
 
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: बचत खातों के मिनिमम बैलेंस पेनल्टी से जमकर कमा रहे बैंक? वित्त मंत्री का जवाब- गरीबों को नहीं होगा कोई नुकसान

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget