एक्सप्लोरर

Adani Stocks Today: बिखर गए अडानी समूह के शेयर, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद खुलते ही 17 फीसदी तक नुकसान

Hindenburg Research Report: शनिवार को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद आज सोमवार को पहली बार बाजार खुला है. बाजार खुलते ही गिरावट का शिकार हो गया है...

अडानी समूह के लिए सोमवार का दिन एक बार फिर से काला साबित हो सकता है. हिंडनबर्ग रिसर्च की वीकेंड पर आई नई रिपोर्ट के बाद आज सोमवार को बाजार खुलते ही अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती सेशन में अडानी समूह के शेयर 17 फीसदी तक के नुकसान में कारोबार कर रहे हैं.

सबसे ज्यादा लुढ़का अडानी का ये शेयर

सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही अडानी समूह के सारे शेयर लुढ़क गए. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने तो बीएसई पर करीब 17 फीसदी के नुकसान के साथ शुरुआत की. हालांकि कारोबार बढ़ते ही उसने शानदार रिकवरी दिखाई, लेकिन उसके बाद भी शेयर लाल निशान में ही है. 9 बजकर 30 मिनट पर यह शेयर बीएसई पर 2.59 फीसदी के नुकसान के साथ 1,075.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

अडानी के सारे शेयर हुए लाल

सुबह 9:30 पर अडानी टोटल गैस सबसे ज्यादा साढ़े फीसदी के नुकसान में था. अडानी पावर और अडानी विल्मर के शेयर 3-3 फीसदी से ज्यादा लुढ़के हुए थ. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज 2 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में था. इसी तरह अडानी ग्रीन एनर्जी लगभग ढाई फीसदी गिरा हुआ था.

अडानी समूह के शेयरों का शुरुआती हाल

शेयर भाव (रुपये में) नुकसान (फीसदी में)
एसीसी 2319.05 1.35
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस 1075.45 2.59
अडानी एंटरप्राइजेज 3115.50 2.24
अडानी ग्रीन एनर्जी 1736.85 2.43
अडानी पोर्ट्स एंड सेज 1509.50 1.55
अडानी पावर 673.20 3.15
अडानी टोटल गैस 830.30 4.50
अडानी विल्मर 373.05 3.10
अंबुजा सीमेंट 629.85 0.37
एनडीटीवी 202.01 3.03

(बीएसई पर 9:30 बजे)

शेयर बाजार को भी नुकसान

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी आज गिरावट के साथ हुई है. बीएसई का सेंसेक्स 375.79 अंक या 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 79,330.12 अंक पर खुला है, जबकि एनएसई का निफ्टी 47.45 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 24,320 अंक पर खुला है.

अनुमानों के हिसाब से है बाजार का रिएक्शन

बाजार और अडानी समूह के शेयरों का रिएक्शन कमोबेश एनालिस्ट के अनुमानों के हिसाब से ही है. एनालिस्ट कह रहे थे कि सोमवार को बाजार हिंडनबर्ग की ताजी रिपोर्ट पर पिछली बार की तरह रिएक्ट नहीं करेगा, जब रिपोर्ट सामने आने के बाद बाजार बिखर गया था और अडानी के लगभग सभी शेयरों पर लोअर सर्किट लग गया था. आज के कारोबार में अडानी के शेयर शुरुआती झटके के बाद लगातार मजबती दिखा रहे हैं और रिकवरी के संकेत दे रहे हैं.

डेढ़ साल पहले हुए था तगड़ा नुकसान

इससे पहले हिंडनबर्ग ने जब जनवरी 2023 में जब अडानी समूह को पहली बार अपना निशाना बनाया था, तब अडानी के शेयरों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. रिपोर्ट आने के लगभग एक महीने बाद तक अडानी समूह के शेयर लुढ़कते रहे थे और लगातार लोअर सर्किट का शिकार होते रहे थे. उस समय अडानी समूह के शेयरों में 80 फीसदी से ज्यादा तक की गिरावट आई थी और मार्केट कैप में 150 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ गया था.

ये भी पढ़ें: क्या है शॉर्ट सेलिंग, जिससे कमाई करती है हिंडनबर्ग रिसर्च? फर्म की कमाई का तरीका बाजार के लिए क्यों खतरा

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget