एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: बाजार खुलते ही दौड़े अडानी के शेयर, चढ़े सारे स्टॉक्स, आज भी 6 शेयरों पर अपर सर्किट

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों की उड़ान थमने का नाम नहीं ले रही है. समूह के 6 शेयरों पर तो आज तीसरे दिन भी बाजार के खुलते ही अपर सर्किट लग गया है.

Adani Share Price: अडानी समूह (Adani Group) के शेयरों में लौटी तेजी अब थमने का नाम ही नहीं ले रही है. समूह के शेयर आज लगातार सातवें दिन रैली (Adani Stocks Rally) का रुख बरकरार रखने की राह पर हैं. बाजार खुलने के चंद मिनटों में ही समूह के सभी दसों स्टॉक बढ़त में आ गए, जबकि 06 शेयरों पर तो आज भी कारोबार की शुरुआत होते ही अपर सर्किट (Adani Share Upper Circuit) लग गया.

ग्रीन जोन में सारे स्टॉक्स

आज जैसे ही बाजार खुला, 3-4 शेयरों की मामूली गिरावट के अलावा बाकी के सभी के ऊपर अपर सर्किट लग गया. हालांकि चंद मिनटों के कारोबार में सारे 10 स्टॉक्स बढ़त में आ गए. समूह के छह शेयरों अडानी ग्रीन, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी विल्मर, अडानी टोटल गैस और एनडीटीवी पर बाजार के खुलते ही अपर सर्किट लग गया. इन छह शेयरों पर आज लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट लगा है. वहीं समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में आज शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

ऐसा है शुरुआती कारोबार

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव (प्रतिशत में)
अडानी एंटरप्राइजेज 2040.00 (0.06%)
अडानी ग्रीन 650.55 (5.00%)
अडानी पोर्ट्स 714.65 (0.26%)
अडानी पावर 196.05 (4.98%)
अडानी ट्रांसमिशन 860.85 (4.99%)
अडानी विल्मर 484.20 (5.00%)
अडानी टोटल गैस 904.95 (4.99%)
एसीसी 1890.35 (0.16%)
अंबुजा सीमेंट 393.00 (0.23%)
एनडीटीवी 253.15 (4.39%)

इन शेयरों ने की जबरदस्त वापसी

अडानी समूह की छह कंपनियों अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पावर (Adani Power), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एनडीटीवी (NDTV) के शेयरों पर पिछले तीन दिन से हर रोज अपर सर्किट लग रहा है. पिछले महीने समूह के कई शेयरों ने 52 सप्ताह का निचला स्तर छू लिया था. हालांकि अब ये शेयर करीब 100 फीसदी तक की वापसी कर चुके हैं.

अभी और पैसे लगाएंगे राजीव जैन

ऑस्ट्रेलिया बेस्ड एनआरआरई इन्वेस्टर राजीव जैन की कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स ने पिछले सप्ताह अडानी समूह के 04 शेयरों अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में 15,446 करोड़ रुपये लगाए थे. जैन का कहना है कि लंबी अवधि के हिसाब से अडानी समूह के शेयरों में काफी संभावनाएं हैं. उन्होंने इस बात का भी इशारा किया है कि उनकी कंपनी अडानी के शेयरों में अभी और पैसे लगा सकती है. वहीं अडानी समूह ने कुछ कर्जों का समय से पहले भुगतान किया है. समूह के शेयरों को इन फैक्टर्स से काफी मदद मिल रही है.

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget