एक्सप्लोरर

Market Outlook: कोविड के हालात,  मैक्रो आंकड़ों, ग्लोबल रुझानों से तय होगी इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल

Market Outlook: शेयर बाजार की इस हफ्ते की चाल कई अहम कारकों पर निर्भर करेगी जिनमें कोविड के आंकड़े, ग्लोबल संकेत और मैक्रो इकनॉमिक आंकड़े शामिल हैं.

Market Outlook: व्यापक आर्थिक आंकड़ों की घोषणा, चीन में कोविड की स्थिति और वैश्विक रुझानों से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार की दिशा तय होगी. विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा बाजार पर रुपये की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेश के रुझानों का भी असर देखा जाएगा. बाजार विशेषज्ञों की राय है कि इस साल भारतीय बाजार घरेलू और वैश्विक कारकों से प्रभावित होंगे, जिसमें कोरोना वायरस के हालात और आम बजट में नीतिगत पहल शामिल हैं.

सोमवार और बुधवार को आएंगे महत्वपूर्ण आंकड़े

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के लिए खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़े सोमवार को घोषित किए जाएंगे और बुधवार को आने वाले सर्विस सेक्टर के आंकड़े भी इक्विटी बाजार पर असर डालने में कामयाब होंगे.

क्या कहते हैं जानकार

सैमको सिक्योरिटीज के मार्केट प्रमुख अपूर्व शेठ ने कहा, "भारतीय बाजार अपने अंतरराष्ट्रीय समकक्षों के अनुरूप प्रतिक्रिया दे सकते हैं. इस सप्ताह के अंत में फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक की टिप्पणियां सार्वजनिक की जाएंगी." 

ये कारक डालेंगे शेयर बाजार पर असर

स्वस्तिक इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा, "निकट भविष्य में 2024 के चुनाव से पहले का आखिरी बजट, चौथी तिमाही के नतीजे और मासिक ऑटो बिक्री के आंकड़े, ऐसी प्रमुख घटनाएं हैं, जिनसे बाजार जनवरी 2023 में प्रभावित होगा." उन्होंने कहा, ''इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें और रुपये की चाल अन्य महत्वपूर्ण कारक होंगे."

शुक्रवार को कैसे बंद हुआ था शेयर बाजार

साल 2022 के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. बाजार सुबह तेजी के साथ खुला था लेकिन बंद होने से पहले बाजार में मुनाफावसूली लौटी और बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 293 अंकों की गिरावट के साथ 61000 के नीचे 60,840 अंकों पर बंद हुआ था. जबकि एनएसई का निफ्टी 86 अंकों की गिरावट के साथ 18,105 अंकों पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें

OYO का आईपीओ लाने में होगी देर, 3 महीने के लिए लटक सकती है बाजार में IPO उतारने की योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
Share Market Today: शेयर बाजार बम-बम, 549 चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 160 अंक ऊपर
शेयर बाजार बम-बम, 549 चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 160 अंक ऊपर
सोना 1.60% टूटा, 1,44,920 पर आया भाव, चांदी 2.39 लाख के करीब
सोना 1.60% टूटा, 1,44,920 पर आया भाव, चांदी 2.39 लाख के करीब

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget