एक्सप्लोरर

जब जब भारत-पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, जानें अगले दिन क्या रहा शेयर बाजार का हाल

Operation Sindoor: दो हफ्ते के अंदर ही पाकिस्तान के शेयर बाजार में करीब 7500 अंकों की भारी गिरावट दिखी. Luck, Engroh और UBL के शेयर इस गिरावट में आंधी की तरह उड़ गए.

Stock Market Today Updates after Operation Sindoor: भारतीय सेना के तीनों अंगों की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया. बुधवार को भारतीय सेना के इस एक्शन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया. ये हमला उस पहलगाम अटैक के जवाब में था, जिसमें 26 भारतीय टूरिस्ट को गोली मार दी गई थी और इसका कनेक्शन सीधा पाकिस्तान से जुड़ा निकलकर आया था. 

इसके बाद पाकिस्तान का शेयर बाजार बुरी तरह से लड़खड़ा गया. दो हफ्ते के अंदर ही इंडेक्स में करीब 7500 अंकों की भारी गिरावट दिखी और Luck, Engroh और UBL के शेयर इस गिरावट में आंधी की तरह उड़ गए. इधर, भारतीय शेयर बाजार दोनों देशों के तनाव के बावजूद मजबूती से खड़ा रहा. 

हमले के बाद कैसा रहा शेयर बाजार

आइये इतिहास पर नजर डालते हैं कि जब-जब भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव रहा उस दौरान शेयर बाजार का क्या हाल रहा. साल 2019 में जिस वक्त पुलवामा हमला हुआ था, उसके बाद 14 फरवरी से लेकर एक मार्च के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में 1.8 प्रतिशत की गिरावट दिखी थी.

साल 2016 के उरी हमले और बाद जवाकी भारत सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान 18 से 26 सितंबर के बीच शेयर बाजार में करीब 2 प्रतिशत गिरावट दिखी थी. इससे पहले जब साल 2001 में संसद पर हमला हुआ था, उस वक्त भी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 0.7 प्रतिशत, निफ्टी 0.8 प्रतिशत गिर गया था. हालांकि, उसके बावजूद भारतीय शेयर बाजार जल्द की खुद को संभाला.

इसके अलावा अगर बात मुंबई हमले की करें तो 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले का असर शेयर बाजार पर पड़ा था. सेंसेक्स करीब 400 अंक नीचे गिर गया था. हालांकि निफ्टी ने 100 अंकों की बढ़त बनाई थी. इसके पहले 1999 में करगिल वॉर के दौरान बाजार ने लचीलापन दिखा और तीन महीने की युद्ध की इस अवधि के दैरान बाजार में 0.8 फीसदी की मामूल गिरावट आयी है. इन आंकड़ों से जाहिर होता है कि युद्ध की स्थिति में भारतीय शेयर बाजार परिवक्तता के साथ मजबूती से खड़ा रहा है. 

इसके अलावा, पिछले साल यानी 2024 में पाकिस्तान भारत के कुल निर्यात का सिर्फ 0.5 फीसदी हिस्सा था. इसी वजह से जब पाक और भारत के बीच सीमा पर तनाव होता है, तो उसका सीधा असर भारत की इकोनॉमी पर नहीं पड़ता.

ये भी पढ़ें: क्या सिंदूर की कीमत पाकिस्तान को पड़ेगी भारी, डूब जाएगी इकॉनोमी, जानें पड़ोसी मुल्क का क्या होगा हाल

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget