एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल नतीजों से झूमा बाजार, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,350 के पार

कल गुजरात और हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने की उम्मीदें के चलते घरेलू शेयर बाजार में 1 फीसदी की जोरदार तेजी दर्ज की गई. सेंसेक्स 194 अंक ऊपर 33,247 और निफ्टी भी करीब 95 अंक ऊपर 10,347 पर खुलने में कामयाब रहा.

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में आज शानदार तेजी के साथ आगाज़ हुआ. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी में जबर्दस्त तेजी के साथ ट्रेडिंग देखी जा रही है. कल गुजरात और हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने के आसार के बीच जब आज बाजार खुले तो इसमें 1 फीसदी की जोरदार तेजी दर्ज की गई. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त से बाजार को सहारा मिला और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.1 फीसदी की बढ़त देखी गई थी. सेंसेक्स 194 अंक ऊपर 33,247 और निफ्टी भी करीब 95 अंक ऊपर 10,347 पर खुलने में कामयाब रहा. क्यों आई बाजार में बड़ी तेजी कल गुजरात और हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने की उम्मीदें के चलते बाजार में 1 फीसदी की जोरदार तेजी दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में बीएसई मिडकैप इंडेक्स करीब 0.9 फीसदी तक ऊपर था. जबकि करीब 1.25 फीसदी तक की तेजी बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में दिखाई दी थी. कैसी है बाजार की चाल सुबह 11 बजे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 257 अंक या 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 33.507.15 पर कारोबार कर रहा था वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 87.45 अंक यानी 0.87 फीसदी की उछाल के साथ 10,340.85 पर ट्रेड कर रहा था. सेक्टोरियल इंडेक्स बाजार में सभी सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के हरे निशान के साथ धमाकेदार तेजी पर हैं. सबसे ज्यादा 2.31 फीसदी की बढ़त मेटल शेयरों में देखी जा रही है और फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.17 फीसदी ऊपर कारोबार चल रहा है, वहीं बैंक निफ्टी 1.16 फीसदी ऊपर है. रियलटी और मीडिया शेयरों में 1.09 फीसदी की ऊंचाई पर कारोबार चल रहा है. निफ्टी के शेयरों का हाल फिलहाल निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी के साथ जबकि सिर्फ 5 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है. सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में वेदांता सबसे ऊपर 4.08 फीसदी की उछाल के साथ और आयशर मोटर्स 2.50 फीसदी की तेजी पर है. वहीं हिंडाल्को 2.35 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 2.30 फीसदी और कोल इंडिया 2.04 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी के गिरने वाले चंद शेयरों में टेक महिंद्रा 1.36 फीसदी, सिप्ला 0.67 फीसदी, पावर ग्रिड और ओएनजीसी 0.52 फीसदी नीचे हैं और भारती इंफ्राटेल मामूली 0.18 फीसदी की गिरावट पर है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget