एक्सप्लोरर

Stock Market: शुरुआत में सेंसेक्स 200 अंक ऊपर, निफ्टी ने पार किया 9400 का लेवल

आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई है. सेंसेक्स ने शुरुआत में ही 200 अंकों की बढ़त हासिल कर ली थी और निफ्टी 9400 के पार खुला.

नई दिल्लीः ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेतों के चलते आज घरेलू शेयर बाजार के लिए बहुत ज्यादा ऊंचाई के संकेत नहीं थे फिर भी बाजार बढ़त के हरे निशान के साथ खुला है. आज प्री-ओपन ट्रेड में स्टॉक मार्केट अच्छी तेजी दिखा रहा था और बाजार तेजी के साथ ही खुले हैं.

कैसे खुला बाजार आज के कारोबार में सेंसेक्स शुरुआती 5 मिनट में ही 137.10 अंक यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 32,251.62 पर कारोबार कर रहा था. एनएसई का निफ्टी 9408 पर खुला और शुरुआती 5 मिनट में ही 50.30 अंक यानी 0.54 फीसदी ऊपर 9431.20 पर कारोबार कर रहा था.

आज निफ्टी का हाल आज के ट्रेड में निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में तेजी के साथ और 13 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. चढ़ने वाले शेयरों में एचडीएफसी 5 फीसदी, बजाज फाइनेंस 3.16 फीसदी और टेक महिंद्रा 2.81 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. जी लिमिटेड में 2.72 फीसदी और गेल का शेयर 2.19 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था.

शुरुआती ट्रेड की खास बातें हैवीवेट्स के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.65 प्रतिशत की तेजी पर बना हुआ है. स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान देखा जा रहा है और बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेडिंग करता दिख रहा है. ऑइल एंड गैस शेयरों में भी आज हरे निशान में कारोबार हो रहा है और बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.58 फीसदी की अच्छी बढ़त के साथ देखा जा रहा है.

प्री-ओपन ट्रेड में बाजार प्री-ओपन ट्रेड में बाजार को देखें तो सेंसेक्स करीब 200 अंक ऊपर 32311 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 28 अंकों की मामूली तेजी के साथ 9408 पर कारोबार कर रहा था.

एशियाई बाजारों का आज कैसा रहा कारोबार आज एशियाई बाजारों में आज उछाल देखने को मिल रहा था. ताइवान इंडेक्स में 1.24 फीसदी की तेजी थी और कोस्पी भी 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. जापान का निक्केई भी अच्छी तेजी दिखा रहा था. हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.6 फीसदी और शंघाई कम्पोजिट 0.4 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार करते दिख रहे थे.

कल का अमेरिकी बाजार कल अमेरिकी बाजारों में गिरावट के साथ ट्रेडिंग हुई. नैस्डेक में 1.5 फीसदी की गिरावट रही और डाओ जोंस बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. इसके अलावा एसएंडपी 500 इंडेक्स में भी कमजोरी के साथ ट्रेडिंग क्लोज हुई.

ये भी पढ़ें RBI के कर्मचारियों का फैसला, पीएम-केयर्स फंड में देंगे 7.30 करोड़ रुपये टेलीकॉम सेक्टर में डीलः Nokia को भारती एयरटेल से 5G नेटवर्क तैयार करने के लिए 7500 करोड़ का ठेका मिला COVID-19: कोरोना से लड़ने के लिए ADB ने भारत को 1.5 अरब डॉलर का कर्ज मंजूर किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget