एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 57500 के करीब, निफ्टी 17,200 के ऊपर खुला

Stock Market Opening: आज प्री-ओपनिंग ट्रेड के विपरीत सेंसेक्स गिरावट पर खुला है और निफ्टी में हल्की तेजी देखी गई जिससे ये 17200 के ऊपर खुलने में कामयाब रहा.

Stock Market Opening: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मिलीजुली रही. बाजार खुलते ही बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 153.71 अंकों या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 57,542.75 पर कारोबार कर रहा था. वहीं NSE के निफ्टी को देखें तो ये 17200 के ऊपर खुलने में कामयाब रहा. हालांकि प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 550 अंकों से ज्यादा की उछाल पर दिखाई दे रहा था तो निफ्टी में करीब 150 अंकों की गिरावट देखी जा रही थी. 

प्री-ओपनिंग में कैसी रही मार्केट की चाल
आज प्री-ओपनिंग में बाजार में जो कारोबार था वो बाजार खुलने के बाद काफी बदला. प्री-ओपनिंग में जहां सेंसेक्स 581.25 अंक यानी 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 58,277.71 पर कारोबार कर रहा था वहीं निफ्टी 141 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 17072 पर कारोबार कर रहा था. ऐसा कारोबार होने के चलते ये संकेत मिला कि बाजार में आज शुरुआत भी मिक्स्ड ही दिख सकती है.

Early Trade में कैसा रहा बाजार
बाजार के शुरुआती 15 मिनटों में देखें तो सेंसेक्स 71.64 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 57,624 पर कारोबार कर रहा है और एनएसई का निफ्टी 20.60 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 17176.10 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी के इंडाइसेज देखें तो बैंक निफ्टी में गिरावट देखी जा रही है और ये 161.50 अंक यानी 0.45 फीसदी नीचे 36,035 पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी 50 में हालांकि मामूली तेजी देखी जा रही है और ये 8400 के ऊपर कारोबार कर रहा है. 

टॉप गेनर्स/लूजर्स को देखें
निफ्टी के 50 शेयरों में से सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, हिंडाल्को और अल्टाट्रेक सीमेंट में 1.11 फीसदी से लेकर 0.51 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की जा रही है. इसके अलावा सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों को देखें तो मारुति में 1.61 फीसदी की कमजोरी है. इसके अलावा इंडसइंड बैंक, आयशर मोटर्स और आईओसी के अलावा ओएनजीसी में गिरावट देखी जा रही है. 

एशियाई बाजार और अमेरिकी बाजार को देखें
आज एशियाई बाजार को देखें तो इनमें तेजी देखी गई. हालांकि SGX निफ्टी में उतार-चढ़ाव लगातार देखा गया. एशियाई बाजारों में हैंगसेंग में 1.16 फीसदी की गिरावट देखी गई और शंघाई इंडेक्स 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा बीते शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में बंद हुए. डाओ जोंस, नैस्डेक और एसएंडपी 500 में कमजोरी दर्ज की गई, हालांकि आज नैस्डेक फ्यूचर्स में हरे निशान में ट्रेड हो रहा है. 

ये भी पढ़ें

RBI: रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक आज से शुरू, ब्याज दरों में बदलाव की संभावना कम

Petrol Diesel Price today: पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या आज हुआ बदलाव, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट
दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट
मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल
दिल्ली में आज क्या-क्या बंद है? शराब की दुकान से बैंक तक, घर से निकलने से पहले देखें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज क्या-क्या बंद है? शराब की दुकान से बैंक तक, घर से निकलने से पहले देखें ताजा अपडेट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget