एक्सप्लोरर

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट गहराई, सेंसेक्स 480 अंक टूटकर 71800 के नीचे, निफ्टी 21,610 तक आ गिरा

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है और सेंसेक्स, निफ्टी तेजी पर खुले लेकिन तुरंत ही लाल निशान में फिसल गए. डेढ़ घंटे बाद सेंसेक्स 480 अंक और निफ्टी 130 अंक नीचे दिख रहे हैं.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज मामूली बढ़त के साथ ओपनिंग हुई है और बाजार खुलते ही लाल निशान में फिसल गया. सेंसेक्स और निफ्टी ने स्टॉक मार्केट खुलते ही थोड़ी गिरावट दिखाई और ये उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करने लगे. बाजार खुलने के डेढ़ घंटे के भीतर ही सेंसेक्स में करीब 500 अंकों और निफ्टी में 130 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखाई दे रही है. 

सुबह 10.30 बजे तक शेयर बाजार में गिरावट गहराई

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 483.54 अंकों या 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 71,788 पर आ चुका है. एनएसई का निफ्टी 131.30 अंक या 0.60 फीसदी फिसलकर 21,610 तक आ गिरा है.

सेंसेक्स-निफ्टी के इंट्राडे के सबसे निचले स्तर 

सेंसेक्स में आज सुबह 658.2 अंकों तक की गिरावट देखी गई और इसने 71,613 तक का निचला स्तर छू लिया था. वहीं एनएसई के निफ्टी का आज का सबसे निचला स्तर 21555 का रहा है.

कैसी रही स्टॉक मार्केट की ओपनिंग

बीएसई का सेंसेक्स 60.91 अंकों की तेजी के साथ 72,332.85 पर खुला और कल ये 72,271.94 के लेवल पर क्लोज हुआ था. एनएसई का निफ्टी 9.40 अंकों की मामूली बढ़त के बाद 21,751.35 पर ओपन हुआ जबकि सोमवार को ये 21,741.90 के लेवल पर बंद हुआ था.

खुलते ही बाजार लाल निशान में आया

बाजार खुलते ही पहले ओपनिंग मिनट में ही सेंसेक्स 111.57 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 72,160 तक आ गिरा. वहीं निफ्टी 21.85 अंक या 0.1 फीसदी की गिरावट दिखाते हुए 21,720 पर आ गया था.

क्यों आई है घरेलू शेयर बाजार में गिरावट

ग्लोबल बाजारों में कई स्टॉक मार्केट कल बंद थे जिससे घरेलू बाजार के लिए कोई सपोर्ट नहीं रहा. वहीं आज ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 78.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. इसके असर से भी शेयर बाजार पर निगेटिव असर देखा जा रहा है. भारत में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 855.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं जिससे स्टॉक मार्केट में कमजोरी आ गई है.

डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी

घरेलू शेयर बाजार में निगेटिव सेंटीमेंट और विदेशी बाजार में अमेरिकी करेंसी की मजबूती के चलते डॉलर के मुकाबले रुपये में आज कमजोरी आई. मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 83.32 पर आ गया है. सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.21 पर बंद हुआ था. इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया 83.28 प्रति डॉलर पर खुला. इसके बाद ये फिसलकर 83.32 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट है.

ये भी पढ़ें

Dividend: ये 5 कंपनियां लोगों में बांटने जा रही 100 अरब डॉलर, क्या आपके पास भी हैं इनके शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget