एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में सपाट कारोबार, सेंसेक्स मामूली गिरकर खुला-निफ्टी में हल्की मजबूती

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सपाट शुरुआत हुई है और बैंक निफ्टी में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार की शुरुआत आज मिलीजुली हुई है और सेंसेक्स लगभग सपाट होकर और निफ्टी मामूली तेजी के साथ खुलने में कामयाब रहा है. ग्लोबल बाजारों से ठीकठाक संकेत मिल रहे हैं पर बाजार के लिए कोई खास सपोर्ट नहीं बन पा रहा है. एसजीएक्स निफ्टी भी आज मामूली तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.

कैसा खुला शेयर बाजार
आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है. बीएसई का सेंसेक्स 3.22 अंक यानी लगभग सपाट होकर 62,865.28 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं एनएसई का निफ्टी 23.45 अंक यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 18,719.55 के लेवल पर खुलने में कामयाब हुआ है.

ओपनिंग के 10 मिनट के भीतर शेयर बाजार का हाल
ओपनिंग के 10 मिनट के भीतर सेंसेक्स लाल निशान में है और 97.34 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 62,771 पर ट्रेड कर रहा है. इसके 30 में से 12 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 18 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. एनएसई का निफ्टी भी लाल निशान में आ गया है और इस समय 25.50 अंक यानी 0.14 फीसदी फिसलकर 18670 के लेवल पर है. इसके 50 में से 20 शेयरों में तेजी है और 30 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है.

किन सेक्टर्स में तेजी-किन सेक्टर्स में गिरावट
आज बाजार की धीमी चाल में चढ़ने वाले सेक्टर्स में बैंक, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और मीडिया, मेटल के साथ रियल्टी शेयरों में मजबूती देखी जा रही है. गिरने वाले सेक्टर्स में ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, हेल्थकेयर इंडेक्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. 

आज के चढ़ने वाले शेयर्स
सेंसेक्स के आज के चढ़ने वाले शेयरों में टाटा स्टील 1.65 फीसदी ऊपर है और इंडसइंड बैंक 0.57 फीसदी चढ़ा है. विप्रो, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयरों में उछाल बना हुआ है. टेक महिंद्रा, इंफोसिस और मारुति के शेयरों में भी तेजी है. 

किन शेयरों में है गिरावट
सेंसेक्स के शेयरों में आज एचसीएल टेक, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एमएंडएम, एचयूएल, नेस्ले, पावरग्रिड, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयरों में गिरावट बनी हुई है.

आज मार्केट की प्री-ओपनिंग कैसी रही
शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में आज सेंसेक्स और निफ्टी में मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है. एनएसई का निफ्टी 11.40 अंक यानी 0.06 फीसदी चढ़कर 18707 के लेवल पर है. वहीं बीएसई का सेंसेक्स 7.76 अंक यानी 0.01 फीसदी गिरकर 62860 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

क्या कहते हैं बाजार के जानकार
शेयर इंडिया के वीपी, हेड ऑफ रिसर्च डॉ रवि सिंह का कहना है कि आज बाजार की शुरुआत 18750-18800 के लेवल के बीच हो सकती है और दिन के कारोबार में आज 18600-18900 की रेंज के बीच कारोबार हो सकता है. आज के लिए बाजार में ट्रेड के लिए ऊपरी कारोबार ही रहने की उम्मीद है. बैंक निफ्टी के लिए आज कारोबार की शुरुआत 43300-43400 लेवल पर हो सकती है और इसके दिन के कारोबार के लिए 43000-43600 लेवल के बीच कारोबार देखा जा सकता है. बैंक निफ्टी में तेजी के साथ कारोबार होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Live Updates: बाजार की मिलीजुली शुरुआत, सेंसेक्स सपाट खुला तो निफ्टी में मामूली तेजी पर ओपनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget