एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 80 हजार के पार खुला

Stock Market Opening: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति की शानदार जीत से घरेलू शेयर बाजार को उत्साह मिला है और ये शानदार ओपनिंग दिखाने में सफल रहा है.

Stock Market Opening: शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों में महायुति की शानदार जीत के बाद हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार को उत्साह मिला है और ये शानदार ओपनिंग दिखाने में सफल रहा है. बीएसई का सेंसेक्स 1076.36 अंक या 1.36 फीसदी की उछाल के बाद 80,193 के लेवल पर खुला है और एनएसई का निफ्टी 346.30 अंक या 1.45 फीसदी की मजबूती के साथ 24,253 पर ओपन हुआ है. 

बाजार में शानदार तेजी में सभी सेक्टर्स हैं भागीदार

बैंक निफ्टी और निफ्टी दोनों जबरदस्त हरियाली के साथ ट्रेड कर रहे हैं और बैंक, आईटी सहित लगभग सभी सेक्टर्स में तेजी छाई हुई है. प्री-ओपन में ही बाजार में शानदार तेजी के साथ कारोबार खुला था. सबसे ज्यादा 3.50 फीसदी का उछाल पीएसयू बैंक में है और ऑयल एंड गैस शेयरों में 3.15 फीसदी की मजबूती बनी हुई है. रियल्टी शेयर 2.81 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं.

शेयर बाजार में बैंक निफ्टी बना बाजार का हीरो

बैंक निफ्टी ने आज जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की है और 1027.55 अंक या 2.01 फीसदी की उछाल के साथ 52,162 के लेवल पर दिखाई दे रहा है. बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं और इसमें पंजाब नेशनल बैंक में 4 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है.

9.30 बजे शेयर बाजार में ऊंचाई पर ट्रेड

सुबह बाजार खुलने के 15 मिनट बाद ही सेंसेक्स 80,397 पर आ गया था और इसमें 1280 अंकों या 1.62 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है. एनएसई का निफ्टी 409.35 अंक या 1.71 फीसदी की बढ़त के साथ 24,316 के लेवल पर कारोबार देखा जा रहा है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में उछाल का हरा निशान हावी देखा जा रहा है और इसके सामने केवल 2 शेयर गिरावट पर हैं. एलएंडटी, एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में उछाल देखा जा रहा है. जेएसडब्ल्यू स्टील और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट बनी हुई है. 

BSE का मार्केट कैप संभलकर 440 लाख करोड़ रुपये हुआ

BSE का मार्केट कैप संभल गया है और 440 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है. इसके 3351 शेयरों में ट्रेड हो रहा है और इसमें से 2853 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. 444 शेयरों में गिरावट है और 104 शेयरों में बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार हो रहा है.

ये भी पढ़ें

अमेरिकी SEC गौतम अडानी को सीधे नहीं भेज सकती समन, राजनयिक प्रोटोकॉल का करना होगा पालन-सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget