एक्सप्लोरर

Narendra Modi: भारत को 2047 तक विकसित बनाएंगे स्टार्टअप, पीएम मोदी ने पूरी मदद का दिया आश्वासन

Startup Mahakumbh: स्टार्टअप महाकुंभ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेट्रो के अलावा अब छोटे शहरों के इनोवेशन भी तेजी से उभर रहे हैं. इस साल 1 लाख से भी ज्यादा पेटेंट दिए गए.

Startup Mahakumbh: भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पूरा भरोसा है कि भारत की आजादी के 100वें वर्ष में देश को विकसित बनाने में यही स्टार्टअप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. सरकार देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है. देश में स्टार्टअप इंडिया (StartUp India) प्रोग्राम के तहत भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम रजिस्ट्री के अंतर्गत इन्हें निवेश भी उपलब्ध कराया जा रहा है.  

स्टार्टअप महाकुंभ को पीएम मोदी ने किया संबोधित 

स्टार्टअप महाकुंभ (Startup Mahakumbh) को बुधवार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में स्टार्टअप कल्चर तेजी से विकसित हुआ है. स्टार्टअप की यह तरक्की सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित ही नहीं है. यह अब सोशल कल्चर का हिस्सा भी बन चुके हैं. युवा अपने इनोवेशन को छोटे शहरों से भी बाहर लेकर आ रहे हैं. कुछ सालों पहले शुरू की गई स्टार्टअप स्कीम अब नई ऊंचाई को छू रही है. यह हमारे विकसित भारत 2047 (2047 Viksit Bharat) के लक्ष्य के साथ कदम ताल कर रही है. उन्होंने कहा कि देश को तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने में स्टार्टअप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

12 लाख से ज्यादा नौकरियां स्टार्टअप ने दीं 

डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटर्नल ट्रेड (DPIIT) के आंकड़ों के अनुसार देश में दिसंबर, 2023 तक लगभग 117,254 स्टार्टअप थे. इनमें से 110 यूनिकॉर्न हैं. इन्होंने लगभग 12 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा की हैं. साथ ही इकोनॉमी पर भी इनका असर साफ दिखाई देता है. 

देश में लगभग 1 लाख पेटेंट दिए गए 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने स्टार्टअप महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल देश में लगभग 1 लाख पेटेंट दिए गए हैं. इनमें से लगभग 50 फीसदी भारतीय इनोवेशन हैं. इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के मामले में भी भारत दुनिया के टॉप देशों में शामिल हो चुका है. स्टार्टअप महाकुंभ को आयोजित करने में भारत सरकार समेत एसोचेम, नैसकॉम और इनवेस्ट इंडिया जैसी कई संस्थाओं ने सहयोग दिया है.

ये भी पढ़ें 

सैलून हो या सरहद-हर जगह बढ़ी महिलाओं की भागीदारी, ताजा रिपोर्ट इस ओर कर रही इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget