एक्सप्लोरर

8 महीने में स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन फीस का कलेक्शन 1 लाख करोड़ के पार, जानें कौन सा राज्य है किस नंबर पर?

महाराष्ट्र की अगुवाई में सभी राज्यों का सामूहिक रूप से स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क संग्रह (Registration Fee Collection) चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीने में 100100 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

महाराष्ट्र की अगुवाई में सभी राज्यों का सामूहिक रूप से स्टाम्प शुल्क (Stamp Duty) और पंजीकरण शुल्क संग्रह (Registration Fee Collection) चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीने में 100100 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है. बीते 2020-21 के पूरे वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 1,27,700 करोड़ रुपये रहा था.

28 राज्यों के जारी किए आंकड़े
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने राज्यवार आंकड़ों की जानकारी दी है. राज्यवार आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-नवंबर की अवधि में 28 राज्यों का एवरेज मंथली कलेक्शन 12,500 करोड़ रुपये रहा. यह महामारी-पूर्व के 12,800 करोड़ रुपये के स्तर से कुछ कम है, लेकिन यह 2020-21 के 10,600 करोड़ रुपये के आंकड़े से अधिक है.

8 महीने में 17,097 करोड़ रहा कलेक्शन
रिपोर्ट में हालांकि, 2020-21 की समान अवधि के तुलनात्मक आंकड़े नहीं दिए गए हैं, क्योंकि उस समय देश में महामारी का संकट जारी था. आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई और पुणे के बूते महाराष्ट्र का स्टाम्प और पंजीकरण शुल्क संग्रह पहले आठ माह में 17,097 करोड़ रुपये रहा. 

यूपी, कर्नाटक और तमिलनाडु का कितना रहा कलेक्शन?
आपको बता दें कुल संग्रह में महाराष्ट्र का हिस्सा 17.1 फीसदी रहा है. उसके बाद क्रमश: उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक का स्थान रहा है. इन राज्यों का संग्रह क्रमश: 12,800 करोड़ रुपये, 8,700 करोड़ रुपये और 8,400 करोड़ रुपये रहा.

जानें किस राज्य का कितना रहा कलेक्शन?
वित्त वर्ष 2020-21 में महाराष्ट्र का कुल संग्रह 25,427 करोड़ रुपये रहा था. यह देश के सभी राज्यों के कुल संग्रह का 19.9 फीसदी बैठता है. इसके बाद उत्तर प्रदेश 16,475 करोड़ रुपये के संग्रह के साथ दूसरे स्थान पर रहा. कुल संग्रह में उसका हिस्सा 12.9 फीसदी रहा. तमिलनाडु 11,675 करोड़ रुपये या 9.1 फीसदी के साथ तीसरे और कर्नाटक 10,576 करोड़ रुपये या 8.3 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर रहा.

इन राज्यों के बाद क्रमश: गुजरात (7,390 करोड़ रुपये या 5.8 फीसदी),तेलंगाना (5,243 करोड़ रुपये या 4.1 फीसदी) और हरियाणा 5,157 करोड़ रुपये या चार फीसदी का स्थान रहा.

यह भी पढ़ें: 
महंगाई का झटका! खाने-पीने के सामान के बढ़ेंगे रेट्स, 10 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे रोजमर्रा के सामान

Diesel Price Hike: बड़ा झटका! 25 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया डीजल, जानें किन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget