एक्सप्लोरर

Spicejet के बेड़े में 50 'बोइंग 737' विमान जुड़ने की खबर से शेयर में बढ़ी हलचल, एविएशन सेक्टर के लिए भी है अच्छी खबर

Aviation Sector: देश के एविएशन सेक्टर के लिए कुछ अच्छी खबरों के आने का सिलसिला जारी है और इसी कड़ी में स्पाइसजेट ने हाल ही में अपने बेड़े में 50 नए विमानों को शामिल करने की खबर दी है.

नई दिल्ली: लो कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट की दिसंबर 2023 तक अपने बेड़े में बोइंग के 50 ‘737 मैक्स’ विमानों को शामिल करने की योजना है और इसके चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने कल यानी मंगलवार को कहा कि "अगले साल दिसंबर के आखिर तक एयरलाइन अपने बेड़े में 737 मैक्स कैटेगरी के 50 एयरक्राफ्ट को शामिल करने वाली है. उनकी एयरलाइन पैसेंजर्स के लिए सबसे सुरक्षित एयरलाइंस में से एक है."

स्पाइसजेट की मौजूदा हालत जानें
फिलहाल स्पाइसजेट के बेड़े में मैक्स श्रेणी के कुल 13 विमान हैं. इनमें से दो विमानों ने बीते रविवार से ही अपनी कमर्शियल उड़ानें शुरू की हैं. सिंह ने कहा कि बाकी 11 मैक्स विमान भी अगले 15-20 दिनों में उड़ानें शुरू कर देंगे. भारत में सिर्फ स्पाइसजेट ही मैक्स विमानों का इस्तेमाल अपने ऑपरेशन में करती है. उसने बोइंग के साथ 205 विमानों की सप्लाई के लिए साल 2017 में 22 अरब डॉलर का एक सौदा किया था. उनमें से स्पाइसजेट को 13 विमान मिल भी चुके हैं.

इसी साल हटी है मैक्स विमानों पर लगी रोक
इथियोपियन एयरलाइंस के एक 737 मैक्स विमान के मार्च, 2019 में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारत में भी इन विमानों के परिचालन पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रोक लगा दी थी. इस साल 26 अगस्त को मैक्स विमानों के कमर्शियल ऑपरेशन पर लगी रोक हटाई गई है.

देश के एविएशन सेक्टर के लिए भी है अच्छी खबर
हाल ही में 23 नवंबर को एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से ग्वालियर के लिए हवाई यात्रा करने के लिए स्पाइसजेट के विमान को चुना, उन्होंने बोइंग 737 मैक्स प्लान की फ्लाइट में सफर किया. उनके साथ स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह भी थे. बोइंग 737 मैक्स विमानों ने अपने सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलावों को कर इसे यात्रियों के लिए और सुरक्षित बनाया है और इसको हासिल कर स्पाइसजेट अपने बेड़े को और मजबूत बना सकती है.

कोरोनाकाल के बाद देश के एविएशन सेक्टर में दिख रही हैं अच्छी बुकिंग्स
बीते समय में महामारी के चलते लगे लॉगडाउन में सभी तरह के ट्रांसपोर्ट पर रोक लगी थी लेकिन इसका बहुत बड़ा असर वैश्विक और घरेलू दोनों तरह के एविएशन सेक्टर पर पड़ा. अब जब स्पाइसजेट के शेयरों में तेजी आती हुई दिखी और दूसरे एविएशन शेयरों में भी तेजी आई है तो घरेलू तौर पर ये अच्छा संकेत है. इसी तरह की तेजी एविएशन सेक्टर के शेयरों में बनी रही तो ये सेक्टर आर्थिक रूप से और मजबूत हो सकता है और ये अच्छी खबर साबित होगा.

ये भी पढ़ें

साल का तीसरा सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में Star Health, इश्यू 30 नवंबर को खुलेगा तो जान लें कंपनी के बारे में

Mobile Recharge Price Increase: जानिए कैसे महंगे मोबाइल रिचार्ज और डाटा प्लान ने बिगाड़ा लोगों के घर का बजट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget