एक्सप्लोरर

साल का तीसरा सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में Star Health, इश्यू 30 नवंबर को खुलेगा तो जान लें कंपनी के बारे में

Star Health IPO: स्टार हेल्थ एंड इंश्योरेंस का आईपीओ 30 नवंबर से खुल सकता है. यहां आपको कंपनी के बारे में वो जानकारी दी जा रही है जिससे आप आईपीओ में सब्सक्राइब करने या न करने का फैसला कर सकते हैं.

Star Health IPO: भारतीय शेयर बाजार में ये साल आईपीओ की बहार वाला साल साबित हो रहा है. पेटीएम के हालिया लिस्ट होने की खबर का Buzz तो है ही इस पूरे साल आईपीओ मार्केट गुलजार रहा है. अब इसी कड़ी में एक और आईपीओ जल्द आने वाला है जो देश का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ है. कंपनी का नाम है स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस और ये घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली सातवीं इंश्योरेंस कंपनी होगी. 

जानें आईपीओ की डिटेल्स
स्टार हेल्थ एंड अलाइंड इंश्योरेंस का आईपीओ 30 नवंबर को ओपन हो सकता है जो तीन दिनों के लिए खुलेगा और 2 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी की इस आईपीओ के जरिए 7500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है और इसी रकम के जरिए ये तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है. इससे पहले पेटीएम अपना 18,300 करोड़ रुपये का इश्यू लेकर आई थी और कुछ महीनों पहले जोमैटो (फूड डिलीवरी एग्रीगेटर) 9375 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लेकर आई थी. 

क्या हो सकता है इश्यू प्राइस
स्टार हेल्थ का इश्यू प्राइस 900 रुपये के आसपास हो सकता है और ये वैल्यूएशन महंगा लग सकता है पर यहां हम इसके प्लस और निगेटिव दोनों पॉइंट बताएंगे जिसके बाद आप इस आईपीओ में शेयर्स लेने का फैसला कर सकते है. इस आईपीओ की घोषणा आज हो सकती है और इसके पहले ये सवाल उठेंगे कि क्या इसमें निवेशकों को सब्सक्राइब करना चाहिए? ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि स्टार हेल्थ का नाम घाटा देने वाली कंपनियों की लिस्ट में तो है लेकिन साथ ही इसके फंडामंटेल्स भी मजबूत हैं. हेल्थ इंश्योरेंस के फील्ड में स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का खासा अच्छा नाम है लेकिन आपको ये भी जानना चाहिए कि बीते वित्त वर्ष 2020-2021 में इसका घाटा 826 करोड़ रुपये था. 

कंपनी के लिए क्या है बड़ा निगेटिव पॉइंट
स्टार हेल्थ के लिए इसका एक बड़ा निगेटिव पॉइंट है कि घरेलू शेयर बाजार के 'बिग बुल' कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी के पास इसकी 17.26 फीसदी हिस्सेदारी है लेकिन वो इसमें अपना बड़ा हिस्सा बेच रहे हैं यानी फिलहाल के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स अपना हिस्सा इस कंपनी में बेच रहे हैं. कंपनी में प्रमोटर्स का हिस्सा 62.80 फीसदी है. आईपीओ के तकनीकी पहलू देखें तो कंपनी 5500 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल यानी (ओएफएस) के जरिए जुटाएगी जबकि 2000 करोड़ रुपये नए शेयर्स को जारी करके जुटाने का लक्ष्य रखती है. 

हेल्थ इंश्योरेंस सेगमेंट में स्टार हेल्थ की बड़ी बाजार हिस्सेदारी
हेल्थ और इससे जुड़ी अन्य इंश्योरेंस सेवाएं देने वाली कंपनियों के बाजार में स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की 31 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है. हालांकि कंपनी के कुल प्रीमियम की ग्रोथ सालाना आधार पर लगातार बढ़ी है. पिछले 3 सालों में 31.4 फीसदी ग्रोथ इसके कुल प्रीमियम में दर्ज की गई है. साल 2021 में 826 करोड़ रुपये का घाटा देने वाली इस कंपनी का घाटा वित्त वर्ष 2020 में 272 करोड़ रुपये पर रहा था. 

इस बड़े कारण पर रखें नजर
कोरोनाकाल में लाखों भारतीयों ने अपनों को खोया और कईयों के लिए कोविड उनकी आर्थिक हालत को पूरी तरह झकझोर देने वाला साबित हुआ. ऐसे में देश में हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर लोगों में अवेयरनेस बढ़ी है और अब लोग पहले से कहीं ज्यादा संख्या में हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं. इस हालत को देखते हुए स्टार हेल्थ के लिए बिजनेस आउटलुक अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि ये एक जानामाना नाम है. लिहाजा स्टार हेल्थ के आईपीओ मे भी अच्छी लिस्टिंग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

कंपनी की बेसिक जानकारी
इसकी स्थापना साल 1995 में हुई थी और इसका हेडक्वार्टर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में है. ये हेल्थ इंश्योरेंस के साथ पर्सनल एक्सीडेंट और ओवरसीज ट्रेवल इंश्योरेंस की सर्विसेज मुहैया कराती है. 

यह भी पढ़ें:

Gold Price Today: 48,000 के नीचे मिल रहा अभी भी सोना, खरीदारी करने का अच्छा मौका, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड के Latest Price

निवेशकों को लग सकता है बड़ा झटका! बिटकॉइन समेत सभी करेंसी को बैन कर सकती है सरकार, इसी सत्र में आएगा बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget