एक्सप्लोरर

स्पाइसजेट नहीं बेच पाएगी 899 रुपये के सेल वाले सस्ते टिकट, जानिए डीजीसीए ने क्यों दिया रोकने का निर्देश

दरअसल स्पाइसजेट ने कल यात्रियों के लिए 899 रुपये की न्यूनतम कीमत वाले टिकटों की सेल शुरू की थी लेकिन इसे रोकने के लिए डीजीसीए ने आदेश दे दिए हैं. जानें इसके पीछे की असली वजह क्या है.

नई दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने प्राइवेट एयरलाइंस स्पाइसजेट की सोमवार से शुरू की गई उसकी पांच दिन की टिकट सेल रोकने के निर्देश दिए हैं. इसकी वजह देश में घरेलू उड़ानों को 25 मई के बाद फिर से शुरू किए जाने के बाद से सरकार का हवाई यात्रा किराये पर सीमा तय करना है.

स्पाइसजेट ने कल की थी सेल की घोषणा स्पाइसजेट ने सोमवार की सुबह एक प्रेस रिलीज में पांच दिन की ‘एक पर एक टिकट मुफ्त’ सेल घोषणा की थी. इसके तहत कंपनी ने एकतरफा घरेलू यात्रा के लिए 899 रुपये के न्यूनतम आधार किराये पर टिकट की पेशकश की है. इस टिकट पर टैक्स अलग से देना था. रिलीज के मुताबिक सेल के दौरान टिकट खरीदने वाले ग्राहकों को अधिकतम 2000 रुपये मूल्य का एक प्रोत्साहन कूपन मिलेगा. इसका उपयोग वे भविष्य की यात्राओं में कर सकेंगे.

डीजीसीए ने दिलाया स्पाइसजेट को याद डीजीसीए ने सोमवार दोपहर को सरकार के किराये सीमा तय करने के आदेश पर ध्यान दिलाते हुए स्पाइसजेट को उसकी सेल रोकने के निर्देश दिए. सरकार ने अपने आदेश में सबसे कम दूरी की उड़ाने के लिए न्यूनतम 2,000 रुपये का किराया तय किया है.

स्पाइसजेट ने क्या कहा इस बारे में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि हम पहले ही डीजीसीए के दिर्शानिर्देशों का पालन कर रहे हैं. हालांकि कंपनी की 899 रुपये टिकट वाली सेल के जरिए डीजीसीए के निर्देशों का उल्लंघन हो रहा है

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने तय किए थे न्यूनतम किराए नागर विमानन मंत्रालय ने देश में 25 मई से हवाई यात्रा को शुरू करने से पहले 21 मई को एयरलाइंस के लिए घरेलू हवाई यात्रा किराये की सीमा तय करने का आदेश जारी किया था. इसके लिए सात श्रेणियां बनायी गयी थी. किराया सीमित रखने की समयसीमा पहले 24 अगस्त तक तय की गयी थी जिसे बाद में बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया. इसके तहत पहली श्रेणी में 40 मिनट या उससे कम समय की उड़ानों को रखा गया. इसके लिए न्यूनतम किराया 2,000 रुपये और अधिकतम 6,000 रुपये तय किया गया.

सभी कैटेगरी के तहत न्यूनतम किराए का स्लैब इसी तरह 40 से 60 मिनट की उड़ान के लिए 2,500-7,500 रुपये, 60-90 मिनट के लिए 3,000-9,000 रुपये, 90-120 मिनट के लिए 3,500 रुपये-10,000 रुपये, 120-150 मिनट के लिए 4,500-13,000 रुपये, 150-180 मिनट के लिए 5,500-15,700 रुपये और 180-210 मिनट की उड़ान के लिए 6,500 से 18,600 रुपये की सीमा तय की गयी.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: WHO ने भारत को चेताया, कहा- जल्द नहीं मिलने वाली रामबाण की दवा, सतर्क रहने की जरूरत

दुनिया में कोरोना संकट गहराया, अबतक 1.84 करोड़ संक्रमित, 24 घंटे में 2 लाख नए केस, 4344 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget