एक्सप्लोरर

SEBI: एसएमई के लिए आईपीओ लाना होगा अब कितना मुश्किल, शेयर बाजार जाने से पहले दिखाना होगा इतना मुनाफा

SME IPO: लघु उद्योगों के मालिक पिछले तीन साल में से कम से कम दो साल एक करोड़ का मुनाफा होने के बाद ही शेयर बाजार का रुख कर सकते हैं. जानिए एसएमई आईपीओ के लिए सेबी ने और क्या कड़ाई की है.

Share market: लघु उद्योग के विस्तार के लिए शेयर बाजार से पैसे जुटाने की तैयारी कर रहे उद्योगपतियों के लिए यह थोड़ी परेशान करने वाली खबर है. शेयर बाजार के तौर-तरीकों को समझने से पहले उन्हें अपने खातों पर पैनी नजर डालनी होगी. पिछले तीन साल में से कम से कम दो साल एक करोड़ का मुनाफा होने के बाद ही वे शेयर बाजार का रुख कर सकते हैं. स्टॉक एक्सजेंच भी इस कसौटी पर परखने के बाद ही एसएमई को आईपीओ के लिए हरी झंडी देंगे. सेबी ने नियमों में कड़ाई कर लघु उद्योगों के स्टॉक एक्सचेंज जाने के रास्तों पर जगह-जगह पहरा बैठा दिया है. 

20 फीसदी से अधिक नहीं हो सकता ऑफर फॉर सेल

बुधवार को सेबी बोर्ड की ओर से लिए गए फैसले के तहत एसएमई आईपीओ में शेयर होल्डर द्वारा बेचा जाने वाला ऑफर फॉर सेल 20 फीसदी से अधिक नहीं होगा. उसी तरह शेयर होल्डर अपने अधीन की शेयर होल्डिंग्स में से 50 फीसदी से अधिक नहीं बेच सकते हैं. मार्केट रेगुलेटर सेबी की ओर से की गई नई पहल का मकसद केवल भरोसेमंद और आर्थिक रूप से मजबूत कंपनियों को ही आईपीओ के लिए अनुमति देना है. शेयर बाजार में स्थिरता बनाए रखने और निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए सेबी ने यह तय किया है कि आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल प्रमोटर्स, डायरेक्टर्स और उनसे संबंधित पार्टियों के लोन चुकाने में इस्तेमाल नहीं होगा. सेबी बोर्ड ने Unpublished Price Sensitive Information (UPSI) की व्याख्या से संबंधित कई प्रावधानों को भी कड़ा किया है. इस कसौटी पर उतरने के लिए एसएमई प्रमोटर्स को खासी मशक्कत करनी होगी.

इनवायरमेंट और सोशल पैरामीटर पर भी खरा उतरना होगा

एसएमई आईपीओ के लिए केवल वित्तीय ही नहीं बल्कि ESG यानी इनवायरमेंटल और सोशल गवर्नेंस के मानकों पर भी खरा उतरना होगा. सेबी की तरफ से कराई गई एक स्टडी में पाया गया है कि आईपीओ के लिए ड्राफ्ट तैयार करते समय एसएमई कानूनी पहलुओं पर खरा उतरने के लिए केवल जुगाड़ का सहारा लेते हैं. कानून की मूल भावनाओं का सम्मान नहीं करते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Home Loan: प्रॉपर्टी के कागजात गिरवी रखे बिना मिलेगा होम लोन, जानिए सरकार क्या ला रही स्कीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget