एक्सप्लोरर

Home Loan: प्रॉपर्टी के कागजात गिरवी रखे बिना मिलेगा होम लोन, जानिए सरकार क्या ला रही स्कीम

Dream house: आपके लिए सिर पर छत हासिल करना आगे आसान होगा और भारत सरकार इसके लिए नई स्कीम लाने जा रही है. निम्न-मध्य आय वर्ग के लोगों को इसका काफी फायदा होगा. 

Housing Scheme: इक घर हो प्यारा, सबसे न्यारा...यह किसकी ख्वाहिश नहीं होती है. इसके लिए होम लोन लेने के लिए पापड़ बेलने होते हैं. कागजी कार्रवाई में काफी सिर खपानी होती है. संपत्ति के कागजात बैंक या लोन देने वाली एजेंसियों के पास गिरवी रखने होते हैं. पर अगर आप केवल बड़े बंगले या लग्जरी फ्लैट का मंसूबा नहीं पाले हुए हैं तो आपके लिए सिर पर छत हासिल करना आगे आसान होगा. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक,  भारत सरकार इसके लिए नई स्कीम लाने जा रही है. निम्न-मध्य आय वर्ग के लोगों को इसका काफी फायदा होगा.

नई हाऊसिंग लोन स्कीम में क्या है खास 

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, नई स्कीम के तहत भारत सरकार 20 लाख रुपये तक के हाऊसिंग लोन के एक हिस्से के लिए गारंटी लेगी. इसके लिए किसी तरह का कोलेटरल नहीं देना होगा. यानी संपत्ति के किसी तरह के कागजात बैंकों या होम लोन देने वाली एजेंसियों के पास गिरवी नहीं रखने होंगे. केवल डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से ही होम लोन का एप्रूवल हो जाएगा. यह बड़ी आबादी के घर की ऑनरशिप पाने के सपनों को पूरा करना आसान बना देगा. जीरो कोलेटरल हाऊसिंग लोन केंद्रित इस स्कीम के लिए कागजी कार्रवाई भी काफी कम करनी पड़ेगी. यहां तक कि थर्ड पार्टी गारंटी की भी काफी कम जरूरत होगी.  

30 साल के लिए मिलेगा नया होम लोन

लोगों को होम लोन आसान करने के लिए भारत सरकार उद्यमियों को जल्दबाजी में लोन देने वाले क्रेडिट गारंटी फंड की तरह का उपाय करने जा रही है. नए हाऊसिंग लोन स्कीम का नाम संभवतः क्रेडिट रिस्क गारंटी फंड फॉर लो इनकम हाऊसिंग हो सकता है. इसके विभिन्न उपायों पर विचार किया जा रहा है. यह आगामी बजट में आ सकता है. इसके तहत 30 साल का हाऊसिंग लोन देने पर विचार किया जा रहा है. जानकारों के मुताबिक, इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना से भी आसान शर्तों पर लोन दी जाएगी. जो सबके लिए घर के भारत सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा.

ये भी पढ़ें: 

Gold Import Data: नवंबर में सोने के रिकॉर्ड इंपोर्ट का डेटा नहीं है 24 कैरेट गोल्ड जैसा? क्यों सरकार अपने ही आंकड़े को बता रही गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget