एक्सप्लोरर

MF Investment: स्मॉल-मिड कैप में गिरावट से हुए परेशान तो इन म्यूचुअल फंडों में करिए निवेश!

Mutual Fund Investment: पिछले कुछ सप्ताह से स्मॉल कैप और मिड कैप के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है, जिसे बाजार के एक्सपर्ट बबल फूटना बता रहे हैं...

शेयर बाजार में यह सप्ताह गिरावट वाला रहा. पांचों दिन बाजार ने नुकसान का सामना किया. हालांकि स्मॉल कैप और मिड कैप जैसी बाजार की कुछ श्रेणियों को पहले से गिरावट का सामना करना पड़ रहा है. पिछले कुछ हफ्ते के दौरान इन दोनों श्रेणियों में भारी गिरावट आई है, जिससे म्यूचुअल फंड के कई निवेशकों को परेशानी होने लगी है.

इस तरह गिरे हैं स्मॉल व मिड कैप स्टॉक

बाजार के आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ सप्ताह के दौरान स्मॉल कैप और मिड कैप श्रेणी के 80 फीसदी से ज्यादा शेयरों में गिरावट देखी गई है. उनमें से कई स्टॉक तो 52 हफ्ते के निचले स्तर तक और कुछ रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गए हैं. स्वाभाविक है कि इन शेयरों में बड़ी गिरावट ने स्मॉल और मिड कैप में इन्वेस्ट करने वाले उन म्यूचुअल फंडों के प्रदर्शन पर भी विपरीत प्रभाव डाला है, जो कुछ समय पहले तक निवेशकों को सबसे बेहतर रिटर्न देने में कामयाब हो रहे थे.

स्मॉल-मिड कैप में न करेंगे डिप बाइंग

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इन शेयरों में लगातार गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि निवेशकों को इस श्रेणी से हटकर अपने निवेश को अधिक स्थिर रहने वाले लॉर्ज कैप म्यूचुअल फंड में शिफ्ट करना चाहिए. केएमजी वेल्थ के कृष्ण मुरारी गुप्ता कहते हैं- पश्चिम एशिया में तनाव का बढ़ना वैश्विक स्तर पर फाइनेंशियल बाजारों के लिए नकारात्मक है. हालांकि, लार्ज कैप स्टॉक अधिक लचीले होते हैं और ये तेजी से रिकवरी करते हैं, ऐसे में इन्हें पोर्टफोलियो में रखना जरूरी हो जाता है.

पिछले एक साल में लार्ज कैप फंड का प्रदर्शन

पिछली कुछ तिमाहियों से लार्ज कैप फंडों का प्रदर्शन शानदार रहा है. पिछले एक साल में, लार्ज कैप में लगभग 12 म्यूचुअल फंडों ने 40 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है, जबकि 15 अन्य फंडों ने निवेशकों को 30 फीसदी या उससे अधिक का रिटर्न दिया है. रिटर्न देने में सबसे आगे निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड है, जिसने पिछले एक साल में 46.66 फीसदी का रिटर्न दिया है. टॉरस म्यूचुअल फंड ने 43.98 फीसदी का रिटर्न दिया है. कुछ अन्य फंडों ने भी 40 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है.

इन कारणों से लार्ज कैप फंड बेहतर विकल्प

वैश्विक फंडों से खरीदारी, अच्छे मूल्यांकन और कम राजनीतिक जोखिम जैसे फैक्टर लार्ज कैप में खरीदारी को बढ़ा रहे हैं. इन्हीं कारणों से लार्ज कैप म्यूचुअल फंड बेहतर रिटर्न देने में कामयाब हुए हैं. म्यूचुअल फंड विशेषज्ञ मानते हैं कि लार्ज कैप में निवेश लगभग हमेशा अच्छा रिटर्न देता है. अगर समय चुनौतीपूर्ण हो तो ये ज्यादा बेहतर साबित होते हैं, क्योंकि स्मॉल या मिड कैप की तुलना में लार्ज कैप का रिस्क-रिवार्ड बैलेंस बेहतर होता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: ओला कैब्स का भी आने वाला है आईपीओ, 4 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा होगा साइज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget