एक्सप्लोरर

Ex-Dividend Stocks: निकल ना जाए हाथ से मौका, अगले सप्ताह इन शेयरों से तुरंत कमाने का मौका

Share Market Dividend Update: चालू वित्त वर्ष कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाल है और कई कंपनियां अपने इन्वेस्टर्स के लिए लाभांश का ऐलान कर रही हैं. अगले सप्ताह इन स्टॉक्स की बारी है...

Share Market News: शेयर बाजार से होने वाली कमाई के विभिन्न तरीकों में लाभांश प्रमुख है. कई स्टॉक तो अपने इन्वेस्टर्स को डिविडेंड से अच्छी-खासी कमाई कराने के लिए ही जाने जाते हैं. अगले सप्ताह भी ऐसे ही कुछ स्टॉक डिविडेंड से अपने इन्वेस्टर्स को कमाने का मौका देने वाले हैं.

किसी भी स्टॉक को लेकर डिविडेंड जारी करने के संबंध में एक्स-डिविडेंड डेट और रिकॉर्ड डेट दो अहम तारीखें होती हैं. एक्स-डिविडेंड डेट वह तारीख होती है, जब डिविडेंड के भुगतान के लिए कंपनी इक्विटी शेयरों का दाम एडजस्ट करती है. यह आम तौर पर रिकॉर्ड डेट से एक या दो कामकाजी दिन पहले की तारीख होती है. इसी तरह रिकॉर्ड डेट उस तारीख को कहते हैं, जिस तारीख के अंत तक कंपनी की लिस्ट में आ जाने वाले शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का लाभ मिलता है.

ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (Allcargo Logistics Ltd)

यह एक स्मॉल-कैप कंपनी है और कुरियर बिजनेस करती है. कंपनी प्रति शेयर 3.25 रुपये का लाभांश देने वाली है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 15 मार्च है. शुक्रवार को बीएसई पर इसका शेयर 378.95 रुपये पर बंद हुआ था.

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (CG Power and Industrial Solutions Ltd)

यह कंपनी वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 02 रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर 1.50 रुपये का अंतरिम लाभांश देने वाली है. यह स्टॉक 15 मार्च को एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. शुक्रवार को यह बीएसई पर 297 रुपये पर रहा था.

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (SBI Life Insurance Company Ltd)

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 2022-23 के लिए 2.50 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने जा रही है. कंपनी ने डिविडेंड देने के लिए 16 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय किया है. अभी इसके एक शेयर का दाम 1,096.50 रुपये है.

तापरिया टूल्स (Taparia Tools)

कैपिटल गुड्स इंडस्ट्री की यह स्मॉल कैप कंपनी 2022-23 के लिए 77.50 रुपये प्रति शेयर का जबरदस्त लाभांश देने वाली है. कंपनी ने इसके लिए 16 मार्च को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है.

नेटलिंक्स लिमिटेड (Nettlinx Ltd)

यह भी कैपिटल गुड्स इंडस्ट्री की एक स्मॉल कैप कंपनी है. यह कंपनी चालू वित्त वर्ष के लिए 0.40 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देगी. कंपनी ने 17 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय किया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: इस आईपीओ से होगी कमाई या डूबेगा पैसा? जानें क्या है जीएमपी का इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget