एक्सप्लोरर

Share Market Today: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, 25200 के नीचे खुला निफ्टी

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार की आज कमजोर शुरुआत हुई. बीएसई सेंसेक्स 36.24 अंक या 0.04 परसेंट टूटकर 82,534.66 के स्तर पर खुला. निफ्टी 50 मामूली बढ़त के साथ 25,196.60 पर खुला. 

Stock Market Today: अमेरिकी टैरिफ के चलते बाजार में अनिश्चितताओं के बीच आज शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई. बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 58 अंक या 0.07 परसेंट की गिरावट के साथ 82,513 पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 36 अंक या 0.14 परसेंट फिसलकर 25,160 पर कारोबार कर रहा है.

श्रीराम फाइनेंस, इटरनल (जोमैटो), महिंद्रा एंड महिंद्रा, JSW स्टील, सिप्ला, हीरो मोटो, बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो निफ्टी के के शेयरों में 3 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई. दूसरी ओर, विप्रो, ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, HDFC लाइफ, HDFC बैंक और अडानी एंटरप्राइजेज मुनाफे में रहे. इधर, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.25-0.25 परसेंट की बढ़त हासिल की. दूसरे सेक्टर्स की बात करें, तो निफ्टी ऑटो और मेटल इंडेक्स में 0.4-0.4 परसेंट की गिरावट आई, जबकि निफ्टी मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.75 परसेंट तक की बढ़त के साथ मुनाफे में रहे. 

लगातार चार कारोबारी दिन गिरावट झेलने के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली. सेंसेक्स 317.45 अंक या 0.39 परसेंट उछलकर 82,570.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 113.50 अंक या 0.45 परसेंट चढ़कर 25,195.80 पर बंद हुआ. 

फोकस में रहेंगे ये शेयर

आज टेक महिंद्रा, ITC होटल्स, एंजेल वन, डीबी कॉर्प, ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी, कल्पतरु, लोटस चॉकलेट कंपनी, L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर अपनी तिमाही के नतीजे जारी करेंगे. 

एशियाई मार्केट में आई गिरावट

अमेरिका में महंगाई को लेकर मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, यहां जून में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 0.3 परसेंट की वृद्धि हुई है और इसी के साथ सालाना महंगाई दर 2.7 परसेंट हो गई है. इसके चलते एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई क्योंकि इसी के साथ फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें भी कम हो गई हैं. जापान के निक्केई में 0.2 परसेंट की गिरावट आई, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.8 परसेंट, कोस्डैक में 0.5 परसेंट और टॉपिक्स में 0.11 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है.  

 

ये भी पढ़ें: 

जितना सोचा था उससे बेहतर, ट्रेड वॉर के बीच भी चीन की GDP ने पकड़ी रफ्तार; 5.2 परसेंट की लगाई छलांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Jewelry: चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget