एक्सप्लोरर

जितना सोचा था उससे बेहतर, ट्रेड वॉर के बीच भी चीन की GDP ने पकड़ी रफ्तार; 5.2 परसेंट की लगाई छलांग

China Q2 GDP: चीन की अर्थव्यवस्था भले ही दूसरी तिमाही में धीमी रही, लेकिन यह ट्रेड वॉर के बीच 5.2 परसेंट की रफ्तार पकड़ने में कामयाब रही. रॉयटर्स के सर्वे में 5.1 परसेंट का अनुमान लगाया गया था.

China Q2 GDP: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन की दूसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ अनुमान से अधिक है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के चलते दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर छिड़ने की वजह से पिछले तिमाही में चीन की इकोनॉमी की रफ्तार सुस्त रही. हालांकि, बावजूद इसके दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) में चीन की जीडीपी 5.2 परसेंट की रफ्तार पकड़ने में कामयाब रही. जबकि शुक्रवार को रॉयटर्स के एक सर्वे में 40 अर्थशास्त्रियों ने 5.1 परसेंट का अनुमान लगाया था. यानी कि यह लगाए गए अनुमान से 1.1 परसेंट ज्यादा है. 

पहली तिमाही में इतनी थी ग्रोथ 

जनवरी-मार्च की तिमाही में चीन की जीडीपी ग्रोथ 5.4 परसेंट थी. साल के पहले छह महीनों में चीन का एनुअल ग्रोथ कुल मिलाकर 5.3 परसेंट रहा. इसे एक्सपोर्ट में आई तेजी से बढ़ावा मिलेगा. चीन का निर्यात पिछले एक साल के मुकाबले 5.8 परसेंट तक बढ़ा है. चीनी सामानों के आयात पर भारी-भरकम टैरिफ से अस्थायी तौर पर राहत मिलने के बाद ऑर्डरों की बाढ़ आ गई. इससे मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट दोनों में ही तेजी आई. 

नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिसटिक्स (NBS) के डिप्टी कमिश्नर शेंग लायुन ने कहा कि साल की पहली तिमाही की ग्रोथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में, दूसरी तिमाही के दौरान बढ़े हुए दबाव और तेजी से बदलती अंतर्राष्ट्रीय गतिशीलता के बीच हासिल की गई. उन्होंने कहा, "हम इस बात से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं कि बाहरी माहौल जटिल और अस्थिर बना हुआ है, आंतरिक संरचनात्मक समस्याओं का अभी तक बुनियादी तौर पर समाधान नहीं हुआ है और आर्थिक प्रदर्शन की नींव को और मजबूत करने की जरूरत है."

दूसरी छमाही में कमजोर नतीजे के लिए तैयार चीन

NBS द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जून में उपभोक्ता खर्च उम्मीदों से कम रहा, जबकि औद्योगिक उत्पादन उम्मीदों से बेहतर रहा. खुदरा बिक्री पिछले साल इसी महीने की तुलना में धीमी होकर 4.8 परसेंट रह गई, जबकि मई में इसमें 6.4 परसेंट का उछाल आया था.

इस बीच, औद्योगिक उत्पादन पिछले साल जून की तुलना में 6.8 परसेंट बढ़ा, जो पिछले महीने के 5.8 परसेंट से अधिक है, जो शायद ट्रेड वॉर खत्म होने के चलते हुई है. बेशक ट्रेड वॉर से चीन को झटका लगा, लेकिन चीन ने इसका उतना असर नहीं पड़ने दिया. हालांकि, दूसरी छमाही में कमजोर नतीजे के लिए भी चीन तैयार है क्योंकि घरेलू अर्थव्यवस्था में कमजोरी से उपभोक्ताओं का भरोसा कम हुआ है और प्रॉपर्टी सेक्टर में तनाव लगातार बरकरार है. 

 

ये भी पढ़ें: 

जून में चीन ने दूसरे देशों को भर-भरकर भेजा सामान, रेयर अर्थ की शिपमेंट ने भी पकड़ी रफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget