एक्सप्लोरर

Share Market Today: आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स

Share Market Today: ग्लोबल मार्केट के मजबूत रूख और रिजर्व बैंक के रेपो रेट और CRR में कटौती के बीच आज शेयर बाजार के हरे निशान में खुलने की उम्मीद है.

Share Market Today: आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन तेजी बरकरार रहने की उम्मीद है. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे अच्छे संकेतों के बीच आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुलने की उम्मीद है. पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की. कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में भी 1 परसेंट कटौती का ऐलान किया. नतीजा यह रहा कि शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 746.75 अंक या 0.92 परसेंट की उछाल के साथ 82188.99 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 252.।5 अंक या 1.02 परसेंट चढ़कर 25003.05 पर बंद हुआ. आज एशियाई बाजार में अच्छा कारोबार हो रहा है. जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और हांगकांग के फ्यूचर्स में भी तेजी देखने को मिल रही है. गिफ्ट निफ्टी भी 25,167 के आसपास है. आज कुछ ऐसे स्टॉक्स हैं, जिनमें हलचल देखने को मिल सकती है. आइए इन पर एक नजर डालें- 

इंफोसिस

ग्लोबल आईटी सर्विस कंपनी इंफोसिस के खिलाफ वित्त वर्ष 2018-19 से 2021-22 के लिए कारण बताओ नोटिस की कार्यवाही बंद कर दी गई है. इसी के साथ कंपनी को कर्नाटक के GST अधिकारियों के पिछले साल जुलाई में भेजे गए 32,403 करोड़ रुपये के डिमांड नोटिस से राहत मिली है. यह नोटिस विदेशी शाखाओं से आयातित सेवाओं के लिए रिजर्व चार्ज मैकेनिज्म के तहत जीएसटी का भुगतान नहीं करने के लिए भेजा गया था. इसी खुशखरी के साथ आज कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. शुक्रवार को शेयर 0.62 परसेंट की उछाल के साथ 1564.05 रुपये पर बंद हुए थे. 

गार्डेन रिच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड

गार्डेन रिच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने स्वीडेन और डेनमार्क की कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. इससे कंपनी की क्रूज सेगमेंट में एंट्री होगी और मरीन सिस्टम को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. आज इसके भी शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर 4.69 परसेंट की गिरावट के साथ 3,246.90 रुपये पर बंद हुए थे. 

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स  (BEL)

सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड  (BEL) और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इससे सेमीकंडक्टर फैब्रीकेशन, आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली व टेस्ट और डिजाइन सर्विस जैसी चीजें शामिल होंगी. इससे माइक्रोकंट्रोलर्स (एमसीयू), सिस्टम-ऑन-चिप (एसओसी) और मोनोलिथिक माइक्रोवेव इंटीग्रेटेड सर्किट (एमएमआईसी) के लिए BEL की जरूरतें पूरी होंगी. शुक्रवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर 363.90 रुपये पर बंद हुअए, जो पिछले कारोबारी सेशन से 3 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है. 

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर

इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को  मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से 700 करोड़ रुपये का एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है. कंपनी को गुजरात के दाहेज में विनाइल प्रोजेक्ट के तहत कंस्ट्रक्शन से जुड़े कामों के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया को सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) से इलेक्ट्रिसिटी डेरिवेटिव्स लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है. इससे भारत के एनर्जी सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और देश के कमोडिटी इकोसिस्टम में भी सुधार आएगा. इससे बिजली उत्पादकों से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों और बड़े उपभोक्ताओं को मूल्य अस्थिरता से बचाने में मदद मिलेगी. 

जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स

कंपनी को जीएचवी इंडिया से 546 करोड़ रुपये का सड़क निर्माण कार्य का ऑर्डर मिला है. इस परियोजना में मुंबई में विभिन्न सड़कों को मजबूत बनाना और सुधारना शामिल है. 

ये भी पढ़ें:

270 फीसदी डिविडेंड देने जा रही टाटा की ये कंपनी, 10 जून है रिकॉर्ड डेट, शेयर खरीदने का आखिरी मौका!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget