एक्सप्लोरर

Mutual Fund: आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड ने लॉन्च की नई स्कीम, इन इन्वेस्टर्स का रखा खास ध्यान

ICICI Prudential Mutual Fund: आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड की यह नई स्कीम इक्विटी पर फोकस्ड है. यह स्कीम 10 अप्रैल को खुली है और इसे 24 अप्रैल तक सब्सक्राइब किया जा सकता है...

म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने वाले इन्वेस्टर्स के लिए एक अच्छी खबर है. आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund) ने बाजार के इन्वेस्टर्स के लिए एक नई स्कीम लॉन्च की है, जो खास थीम पर आधारित है और इनोवेटिव है. आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड ने अपनी इस नई ओपन-एंडेड थीमेटिक इक्विटी स्कीम को आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल इनोवेशन फंड (ICICI Prudential Innovation Fund) नाम दिया है.

इस तारीख तक खुली है स्कीम

कंपनी का कहना है कि उसकी यह नई स्कीम आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल इनोवेशन फंड मुख्य तौर पर इक्विटी, कंपनियों की इक्विटी से जुड़ी प्रतिभूतियों और ग्लोबल म्यूचुअल फंड व ईटीएफ की यूनिट्स में निवेश करती है. इससे इन्वेस्टर्स को इनोवेशन की रणनीतियों और थीम्स का लाभ मिलता है. इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर यानी एनएफओ 10 अप्रैल को खुला है. यह 24 अप्रैल तक खुला रहने वाला है.

इनके पास स्कीम का जिम्मा

आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड ने बताया है कि इस स्कीम को अनीश तवाकले (Anish Tawakley) और वैभव दुसाद (Vaibhav Dusad) मैनेज करेंगे, जबकि विदेशी निवेश का प्रबंधन शर्मिला डी मेलो (Sharmila D’Mello) के पास होगा. इस स्कीम के लिए बेंचमार्क निफ्टी 500 टीआरआई होगा.

इन जगहों पर लगेगा पैसा

आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड की मानें तो उसकी यह नई स्कीम बॉटम अप अप्रोच को फॉलो करेगी. इस स्कीम के तहत उन कंपनियों में भी निवेश किया जा सकता है, जो उत्पाद, सेवा अथवा समाधान से संबंधित इनोवेशन में सक्रिय हैं. इसके अलावा यह भी साफ किया गया है कि स्कीम के तहत बाजार पूंजीकरण को दरकिनार कर उचित अवसर के हिसाब से किसी भी कैप की कंपनी में निवेश किया जा सकता है.

इतने रुपये से कर सकते हैं निवेश

इस स्कीम के तहत 5 हजार रुपये की छोटी पूंजी का भी निवेश किया जा सकता है. आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड का कहना है कि उसकी यह नई स्कीम अपने इन्वेस्टर्स के लिए लंबी अवधि में संपत्ति का सृजन करने वाली साबित हो सकती है. इस स्कीम को सब्सक्राइब करने के बाद इसमें एसआईपी के जरिए निवेश करने के विभिन्न विकल्प हैं.

ये भी पढ़ें: ओडिशा, बिहार और राजस्थान के इन लोगों की चमकी किस्मत, जियो से सबको मिली कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget