एक्सप्लोरर

Share Market Opening 30 May: 5वें दिन भी नुकसान की राह पर बाजार, 200 अंक से ज्यादा लुढ़ककर खुला सेंसेक्स

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार बीते कुछ दिनों से वैश्विक बाजारों की गिरावट के चलते दबाव झेल रहा है. आज से पहले लगातार चार सेशन में बाजार घाटे में बंद हो चुका है...

Share Market Opening 30 May: वैश्विक दबाव में घरेलू शेयर बाजार आज गुरुवार को लगातार पांचवें दिन नुकसान की राह पर है. बाजार ने कारोबार की शुरुआत 200 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ की.

शुरुआती सेशन में बाजार पर दबाव बने रहने की आशंका दिख रही है. सीमित दायरे में ट्रेड के बाद सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स लगभग 100 अंक के नुकसान में 74,400 अंक के पास कारोबार कर रहा था. निफ्टी करीब 25 अंक नीचे 22,680 अंक के पास था.

पहले से गिरावट के संकेत

कारोबार शुरू होने के पहले से ही इस बात की आशंका बढ़ी हुई थी आज खुलते ही बाजार लाल निशान में जा सकता है. बाजार खुलने से पहले गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा करीब 70 अंक नीचे 22,660 अंक के पास ट्रेड कर रहा था. प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स में 275 अंक तक की गिरावट देखी गई, जबकि निफ्टी लगभग 90 अंक के नुकसान में रहा.

4 दिनों से गिर रहा है बाजार

इससे पहले घरेलू बाजार लगातार 4 दिन से नुकसान में बंद हो रहा था. बुधवार को घरेलू बाजार में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई थी. बीएसई सेंसेक्स 667.55 अंक (0.89 फीसदी) टूटकर 74,502.90 अंक पर बंद हुआ था. यह चंद दिनों पहले बनाए गए 76,009.68 अंक के नए ऑल टाइम हाई लेवल से 15 सौ अंक से ज्यादा नीचे है. वहीं एनएसई निफ्टी कल 183.45 अंक (0.80 फीसदी) गिरकर 22,704.70 अंक पर रहा था.

कल लुढ़क गए अमेरिकी बाजार

घरेलू बाजार में अभी आ रही गिरावट के लिए वैश्विक कारणों को जिम्मेदार माना जा रहा है. बुधवार को वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट आई थी. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़ककर 1 महीने के निचले स्तर पर आ गया था. एसएंडपी 500 इंडेक्स में 0.74 फीसदी की और टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक में 0.58 फीसदी की गिरावट आई थी.

एशियाई बाजारों का ऐसा बुरा हाल

आज एशियाई बाजार भी भारी नुकसान में ट्रेड कर रहे हैं. जापान का निक्की 22 इंडेक्स 2 फीसदी से भी ज्यादा के नुकसान में है. टॉपिक्स इंडेक्स में 1.4 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1 फीसदी डाउन है, तो कोस्डैक 0.6 फीसदी गिरा हुआ है. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स फ्यूचर ट्रेड में खराब शुरुआत के संकेत दे रहा है.

बड़े शेयरों का शुरुआती रुझान

शुरुआती सेशन में ज्यादातर बड़े शेयर लुढ़के हुए हैं. 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स के सिर्फ 6 शेयर ग्रीन जोन में थे और 24 गिरे हुए थे. टाटा स्टील सबसे ज्यादा करीब ढाई फीसदी के नुकसान में था. पावरग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन जैसे शेयर भी 1-1 फीसदी नीचे थे. दूसरी ओर एसबीआई सबसे ज्यादा 1.15 फीसदी के फायदे में था. कोटक बैंक भी करीब 1 फीसदी के नुकसान में था.

ये भी पढ़ें: आदित्य बिड़ला की ये कंपनी अमेरिका में ला रही आईपीओ, अरबों डॉलर जुटाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Currency: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
Share Market: 5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
Currency News: बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
Bank Of Baroda: BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?
BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget