एक्सप्लोरर

Share Market Opening 23 September: नए रिकॉर्ड के साथ हुई शुरुआत, खुलते ही ऑल टाइम हाई पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market Open Today: इससे पहले बीते सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को घरेलू बाजार में अच्छी तेजी देखी गई थी. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था...

Share Market Opening 23 September: घरेलू शेयर बाजार की शानदार रैली आज भी बरकरार रहने के संकेत मिल रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने आज सोमवार को कारोबार की शुरुआत नए रिकॉर्ड उच्च स्तर के साथ की. इससे पहले शुक्रवार को भी घरेलू बाजार ने नए शिखर स्तर का रिकॉर्ड बनाया था.

सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स करीब 300 के फायदे में 84,843.72 अंक पर खुला, जो पिछले रिकॉर्ड हाई लेवल से ऊपर है. निफ्टी की शुरुआत भी 80 अंक से ज्यादा की तेजी में 25,872.55 अंक के नए उच्च स्तर पर हुई.  सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स 285 अंक की तेजी के साथ 84,825 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स करीब 106 अंक के फायदे में 25,898.25 अंक के पास था. निफ्टी चंद मिनटों के कारोबार में 25,910.35 अंक के शिखर को छूने में सफल रहा.

बाजार में रैली बरकरार रहने की उम्मीद

घरेलू बाजार में कारोबार शुरू होने से पहले भी आज तेजी बरकरार रहने के संकेत मिल रहे थे. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 110 अंक के फायदे में 84,650 अंक के पार कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी लगभग 80 अंक के फायदे में 25,870 अंक के पार निकला हुआ था. सुबह गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा लगभग 100 अंक के शानदार प्रीमियम के साथ 25,890 अंक पर कारोबार कर रहा था.

शुक्रवार को बाजार में बने नए रिकॉर्ड

इससे पहले पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को घरेलू बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई थी और बाजार नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने में कामयाब रहा था. शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स 1,359.51 अंक (1.63 फीसदी) की तेजी के साथ 84,544.31 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी50 कारोबार समाप्त होने के बाद 375.15 अंक (1.48 फीसदी) की बढ़त लेकर 25,790.95 अंक पर बंद हुआ था.

वैश्विक बाजार में मिला-जुला रुख

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को मिला-जुला रुख रहा था. वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.09 फीसदी के हल्के फायदे में बंद हुआ था. एसएंडपी 500 इंडेक्स में 0.19 फीसदी की और टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक में 0.36 फीसदी की गिरावट आई थी. आज सोमवार को एशियाई बाजार में नरमी दिख रही है. जापान का निक्की सार्वजनिक अवकाश के चलते बंद है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.15 फीसदी गिरा हुआ है. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स आज घाटे में शुरुआत के संकेत दे रहा है.

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर ज्यादातर शेयर फायदे में ट्रेड कर रहे हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा करीब 2 फीसदी मजबूत था. भारती एयरटेल, एनटीपीसी और एसबीआई जैसे शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी में थे. दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा 1.30 फीसदी के नुकसान में था. एचसीएल टेक, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक जैसे शेयर भी घाटे में कारोबार कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: नहीं मिल पा रहे आईपीओ में शेयर, ये रास्ता चुनने लगे रिटेल इन्वेस्टर, आप भी अपना सकते हैं ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
Share Market Crash: शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget