एक्सप्लोरर

Share Market Close: शेयर में लगातार गिरावट के दौर में भी विदेशी निवशकों का समर्थन बरकरार

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों का निवेश बढ़ रहा है. हालांकि घरेलू निवेश पैसा लगाने में हिचक रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों ने उन्हें सतर्क कर दिया है.

शेयर बाजार में पांचवें दिन भी गिरावट जारी रही. गुरुवार को सेंसेक्स 585 प्वाइंट गिर कर बंद हुआ. जबकि निफ्टी163 प्वाइंट नीचे चला गया. दोनों सूचकांक पिछले पांच दिनों में चार फीसदी से अधिक गिर चुके हैं. दरअसल अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और ब्याज दरों के अगले दो-तीन साल तक लगभग शून्य फीसदी के बराबर रहने के संकेतों की वजह से वर्ल्ड मार्केट में गिरावट आई है और इसका असर भारतीय बाजारों पर पड़ा है. भारतीय बाजारों पर कोविड के नए मामलों के बढ़ने का भी असर दिखा. हालांकि भारत में कुछ ही राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े हैं लेकिन इससे बाजार के सेंटिमेंट को नुकसान पहुंचा है.

विदेशी निवेशकों का निवेश बढ़ा

हालांकि भारत बाजारों में एफपीआई का विश्वास बना हुआ है. गुरुवार को एफपीआई ने 1258 करोड़ रुपये के शेयरों के खरीदारी की. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1116.17 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की. भारतीय बाजार को लगातार विदेशी निवेशकों का समर्थन मिल रहा है. पिछले पांच सेशन में जब से मार्केट गिरा है तब से विदेशी निवेशकों ने 14,000 करोड़ रुपये की खरीदारी की है.ये खरीदारी ब्लॉक डील के तहत हुई है. मार्च में अब तक इन निवेशकों ने शेयरों में 22 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है. फरवरी में इन निवेशकों ने 21,960 करोड़ रुपये का निवेश किया . जनवरी में उन्होंने 14,500 करोड़ रुपये का निवेश किया था.

कच्चा तेल महंगा होने के असर

अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में कीमतों के बढ़ने से निवेशकों ने सतर्क रुख अपना लिया है. इसका असर घरेलू बाजार पर पड़ा है. इससे बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि बाजार में बिकवाली शुरू हो गई है. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों की मार्केट कैपिटाइलजेशन पहले 5,55,400.52 करोड़ रुपये थी लेकिन अब यह घट कर 2,03,71,252.94 करोड़ रुपये रह गया. महाराष्ट्र समेत देश के कुछ राज्यों में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी कर दिया है. इस वजह से शेयर बाजार के निवेशकों में घबराहट का आलम है . यही वजह है कि गुरुवार को शेयर बाजार ने लगातार पांचवें दिन गिरावट का सामना किया.

Share Market Today: शेयर बाजार को फिर लगने लगा है कोरोना का झटका, चार दिनों में निवेशकों के 5.5 लाख करोड़ रुपये डूबे

किसी मंदिर में दान करने से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक, ATM से कर सकते हैं इतने सारे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget