एक्सप्लोरर

किसी मंदिर में दान करने से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक, ATM से कर सकते हैं इतने सारे काम

अधिकांश लोग ATM पर जाकर पैसे निकालते है या बेलेंस चेक करते हैं या फिर मिनी स्टेटमेंट निकालते हैं. लेकिन एटीएम के जरिए कई और काम भी किए जा सकते हैं.

हम में से ज्यादातर लोग ATM का इस्तेभमाल सिर्फ तीन कामों के लिए करते हैं. अधिकांश लोग ATM पर जाकर पैसे निकालते है या बेलेंस चेक करते हैं या फिर मिनी स्टेभटमेंट निकालते हैं. क्या आप जानते हैं ATM आपको इतनी सुविधाएं देता है कि यह तीन काम उसका बहुत छोटा हिस्सा है.

दरअसल अलग-अलग बैंकों के ATM पर हमें अलग-अलग तरह की सुविधाएं मिलती हैं. आज हम आपको इन सुविधाओं के बारे में बताएंगे.

FD रिक्वेस्ट आप ATM में फिक्सड डिपॉजिट (FD) के लिए रिक्वेस्ट भी डाल सकते हैं. ICICI बैंक अपने ATM में यह सुविधा देता है. 10000 रुपये से लेकर 50000 रुपये तक की एफडी के लिए रिक्वेस्ट एटीएम के जरिए डाली जा सकती है. अगर आप इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ICICI बैंक में आपका रेजिडेंट्स सेविंग्स या सैलरी अकाउंट होना चाहिए. साथ ही बैंक का डेबिट कार्ड व पिन होना भी जरूरी है.

चेकबुक रिक्वेस्ट कुछ बैंक अपने एटीएम में चेकबुक के लिए रिक्वेस्ट डालने की सुविधा देते हैं. चेक बुक आपके बैंक में रजिस्टर पते पर डिलीवर हो जाएगी. SBI, ICICI बैंक के ATM में यह सुविधा मिलती है.

मोबाइल रीचार्ज व पिन चेंज एटीएम में जाकर डेबिट/एटीएम कार्ड का पिन चेंज किया जा सकता है. ATM में जाकर प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन को रीचार्ज किया जा सकता है. SBI समेत कई अन्य बैंक अपने में यह सुविधा दे रहे हैं.

कार्ड टू कार्ड ट्रांसफर एसबीआई ATM में एक SBI डेबिट कार्ड से दूसरे SBI डेबिट कार्ड में 40,000 रुपये प्रतिदिन तक का कार्ड टू कार्ड ट्रांसफर किया जा सकता है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, यस बैंक आदि भी अपने ग्राहकों को अन्य बैंकों के डेबिट कार्ड में भी फंड ट्रान्सफर की सुविधा देते हैं.

बिल पेमेंट आप ATM में जाकर बिजली का बिल, पानी का बिल, मोबाइल पोस्टपेड बिल भी भर सकते हैं. कई बैंक यह सुविधा देते हैं जैसे SBI, एचडीएफसी. ATM में क्रेडिट कार्ड का बिल भी भरा जा सकता है. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए क्रेडिट कार्ड नंबर पता होना चाहिए.

टैक्स पेमेंट यह सुनकर आप चौंक सकते हैं लेकिन ATM से टैक्‍स का पेमेंट भी किया जा सकता है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंक‍ अपने एटीएम में यह सुविधा दे रहे हैं. आपको अपने बैंक की वेबसाइट पर ATM के जरिए टैक्‍स के पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड को रजिस्‍टर करवाना होता है. टैक्‍स के पेमेंट पर ATM आपको SIN नंबर वाली स्लिप उपलब्‍ध कराएगा. आपको इस नंबर को 24 घंटों के अंदर बैंक की वेबसाइट पर सबमिट करना होगा.

दान अगर आप दान करना चाहते हैं खासकर किसी मंदिर को तो आप एटीएम के जरिए ऐसा कर सकते हैं. SBI ATM आपको वैष्णो देवी, शिरडी साईंबाबा, गुरुद्वारा तख्‍त साहेब (नांदेड़), तिरुपति, श्री जगन्‍नाथ (पुरी), पलानी (तमिलनाडु), रामकृष्‍ण मिशन (कोलकाता) जैसे कई अन्‍य मंदिरों व ट्रस्‍ट को दान देने की सुविधा देता है.

मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्‍ट्रेशन या फिर डिरजिस्‍ट्रेशन एटीएम के जरिए किया जा सकता है. SBI, ICICI जैसे बैंक अपने कस्‍टमर्स को इस तरह की सुविधा ATM में देते हैं.

इंश्योरेंस प्रीमियम भुगतान यह सुविधा भी कई बैंकों के एटीएम में मिलती है. ICICI बैंक और HDFC बैंक के ATM में यह सुविधा मौजूद है.

यह भी पढ़ें:

Share Market Updates: सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का रुख बरकरार, आईटी-फार्मा के शेयर हुए धड़ाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget