एक्सप्लोरर

Share Market Closing 30 August: भारी पड़ा वैश्विक दबाव, स्थिर बंद हुआ बाजार... मिड कैप और स्मॉल कैप की रैली बरकरार

Share Market Closing Today: वैश्विक दबावों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद हुअए. कारोबार के दौरान बाजार तेजी में थे, लेकिन बंद होने से पहले लगभग सारी तेजी खो गई...

Share Market Closing on 30 August: वैश्विक दबावों के चलते आज घरेलू शेयर बाजार ने शुरुआती तेजी खो दी और लगभग पुराने स्तर पर ही बंद हुए. दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) कारोबार के दौरान ठीक बढ़त में थे, लेकिन बाद में उन्होंने तेजी गंवा दी. हालांकि मिड कैप और स्मॉल कैप में रैली का क्रम बरकरार रहा.

इस स्तर पर बंद हुआ बाजार

घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की थी. सेंसेक्स कल के मुकाबले बढ़त लेकर 65,311.58 अंक पर खुला था. इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 65,075.82 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,460 अंक के उच्च स्तर तक गया, लेकिन आखिरी घंटों में बाजार में गिरावट हुई और अंत में यह सूचकांक मामूली 11 अंक की बढ़त के साथ 65,087.25 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 5 अंकों की मामूली तेजी के साथ 19,347.45 अंक पर रहा.

ऐसा रहा बड़ी कंपनियों का हाल

बड़ी कंपनियों को देखें तो सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 13 शेयर नुकसान में रहे. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर पर आज अपर सर्किट लगा. टाटा स्टील में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई. महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, इंफोसिस और एचसीएल टेक जैसे शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड कॉरपोरेशन में सबसे ज्यादा करीब 1.60 फीसदी की गिरावट आई. एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक में 1-1 फीसदी की गिरावट रही.

ब्रॉडर मार्केट में रैली बरकरार

ब्रॉडर मार्केट में रैली का क्रम बरकरार रहा. मिड कैप और स्मॉल कैप ने आज फिर मेजर इंडिसेज को मात दी. जहां सेंसेक्स लगभग फ्लैट रहा, वहीं बीएसई मिड कैप सूचकांक 0.55 फीसदी की बढ़त लेने में सफल रहा. बीएसई स्मॉल कैप सूचकांक 0.83 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ.

बाजार भले ही स्थिर रहा, लेकिन आज के कारोबार में करीब 250 शेयरों ने कारोबार के दौरान 52-सप्ताह के उच्च स्तर को छुआ. ऐसे शेयरों में एक्सिस बैंक, भारत फॉर्ज और इंडियन होटल्स कंपनी जैसे शेयर शामिल रहे.

इतने अमीर हो गए बाजार के इन्वेस्टर

बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़कर करीब 310.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एक दिन पहले यह 309 लाख करोड़ रुपये के आस-पास था. इस तरह बाजार के फ्लैट रहने के बाद भी शेयर बाजार के निवेशकों की दौलत करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई.

आज बाजार की गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक संकेत रहा. अमेरिकी बाजारों में गिरावट आने के बाद एशियाई बाजारों के ऊपर आज प्रेशर बना रहा. जिसके चलते अंतत: भारतीय शेयर बाजार भी दबाव का शिकार हो गए.

ये भी पढ़ें: इस देश को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट, प्रतिबंधों के बाद भी मिलेगा भारत से चावल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर
भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget