एक्सप्लोरर

Railway Concession: सीनियर सिटीजंस को फिर रेल किराये में मिलेगी छूट, बदल जायेंगे नियम, देखें क्या है प्लान

Indian Railway ने कोरोना काल के समय बंद हुए सीनियर सिटीजन और खिलाड़ियों समेत दूसरे कैटगरी के यात्रियों को रियायती टिकट की सेवा फिर से शुरू करने पर सरकार प्लान तैयार कर रही है.

Railway Concession To Senior Citizen : भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने कोरोना काल के समय बंद हुए सीनियर सिटीजन ( Senior Citizen) और खिलाड़ियों समेत दूसरे कैटगरी के यात्रियों को रियायती टिकट (Concession Ticket) की सेवा फिर से शुरू करने पर सरकार प्लान तैयार कर रही है. रेलवे वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायतें बहाल करने पर विचार कर रहा है, यह केवल सामान्य और शयनयान श्रेणी के लिए होगा.

सीनियर सिटीजंस को मिलेगी छूट
केंद्र सरकार ने नियम और शर्तें जैसे आयु मानदंड में बदलाव कर सकती है. सरकार रियायती किराये की सुविधा 70 वर्ष से ऊपर के लोगों को मुहैया कराए जो पहले 58 वर्ष की महिलाओं और 60 वर्ष के पुरुषों के लिए थी. सूत्रों ने संकेत दिया है कि इसके पीछे मुख्य कारण बुजुर्गों के लिए सब्सिडी बरकरार रखते हुए इन रियायतों को देने से रेलवे पर पड़ने वाले वित्तीय भार का समायोजन करना है.

50 फीसदी मिलती थी छूट 
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने मार्च 2020 से पहले वरिष्ठ नागरिकों के मामले में महिलाओं को किराये पर 50 फीसदी और पुरुषों को सभी क्लास में रेल सफर करने के लिये 40 फीसदी छूट देता था. रेलवे की तरफ से ये छूट लेने के लिये बुजुर्ग महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु सीमा 58 और पुरुषों के लिये 60 वर्ष थी. लेकिन कोरोना काल के बाद इन्हें मिलने वाली सभी तरह की रियतें खत्म कर दी गई है.

2020 से बंद है ये सुविधा 
2020 में कोरोना वायरस महामारी के दौरान वापस लेने से पहले, वरिष्ठ नागरिक रियायत 58 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों के लिए थी. महिलाएं 50 प्रतिशत छूट के लिए पात्र थीं, पुरुष और ट्रांसजेंडर सभी श्रेणियों में 40 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते थे. रेलवे जिस एक और प्रावधान पर विचार कर रहा है, वह है रियायतों को केवल गैर-वातानुकूलित श्रेणी की यात्रा तक सीमित करना. एक सूत्र ने कहा, ‘तर्क यह है कि अगर हम इसे शयनयान और सामान्य श्रेणियों तक सीमित रखते हैं, तो हम 70 प्रतिशत यात्रियों को समायोजित कर लेंगे. ये कुछ विकल्प हैं जिन पर हम विचार कर रहे हैं और किसी भी चीज को अंतिम रूप नहीं दिया गया है.'

रेलवे कर रहा है विचार 
रेलवे एक अन्य विकल्प पर भी विचार कर रहा है, वह यह है कि सभी ट्रेनों में 'प्रीमियम तत्काल' योजना शुरू की जाए. इससे उच्च राजस्व उत्पन्न करने में मदद मिलेगी, जो रियायतों के बोझ को वहन करने में उपयोगी हो सकता है. यह योजना फिलहाल करीब 80 ट्रेनों में लागू है. प्रीमियम तत्काल योजना रेलवे द्वारा शुरू किया गया एक कोटा है जो कुछ सीटें गतिशील किराया मूल्य निर्धारण के साथ आरक्षित करता है.

संसद में दिया जवाब
यह कोटा अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए है जो थोड़ा अतिरिक्त खर्च करने को तैयार हैं. प्रीमियम तत्काल किराये में मूल ट्रेन किराया और अतिरिक्त तत्काल शुल्क शामिल होता है. पिछले सप्ताह रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में एक सवाल के जवाब में कहा था कि रियायतें देने की लागत रेलवे पर भारी पड़ती है. उन्होंने कहा था, 'विभिन्न चुनौतियों के मद्देनजर वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी श्रेणियों के यात्रियों को रियायतें देने का दायरा बढ़ाना वांछनीय नहीं है.

ये भी पढ़ें 

5G Rollout Preparation: रिलायंस जियो, Vi में 5जी जॉब पोस्टिंग में 65 फीसदी की बढ़ोतरी, जमकर हो रही हायरिंग

Fuel Demand: भारत में तेल की मांग दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ेगी, इस मामले में चीन-अमेरिका को छोड़ेगा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार की जेट फ्यूल स्कीम से कंपनियों ने फेरा मुंह, फ्लाइट टिकट पर बड़ी खबर
सरकार की जेट फ्यूल स्कीम से कंपनियों ने फेरा मुंह, फ्लाइट टिकट पर बड़ी खबर
'क्या हम गुलाम हैं', केन्या के राष्ट्रपति ने देश में TATA का काम रोका
'क्या हम गुलाम हैं', केन्या के राष्ट्रपति ने देश में TATA का काम रोका
चीनी फिर हो गई सस्ती, आज कितने गिरे दाम? जानिए
चीनी फिर हो गई सस्ती, आज कितने गिरे दाम? जानिए
देश के बड़े बिजनेसमैन ने मांगा 14000 करोड़ का कर्ज, बैंक देने लगे 24000 करोड़
देश के बड़े बिजनेसमैन ने मांगा 14000 करोड़ का कर्ज, बैंक देने लगे 24000 करोड़

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget