एक्सप्लोरर

Senior Citizens FD Scheme: ये बैंक सीनियर सिटीजन को FD पर दे रही सबसे ज्यादा ब्याज, जानिए कितना मिल रहा रिटर्न

RBI से रेपो रेट बढ़ाने के बाद बैंको ने अपनी FD स्कीम की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. कुछ बैंक सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा ब्याज दे रही है. जिनका फायदा आप भी उठा सकते है.

Latest Bank Fixed Deposit Interest Rate For Senior Citizens: अगर आप फिक्स्ड डिपाजिट (Fixed Deposit) में निवेश करने का प्लान बना रहे है. और आप खुद सीनियर सिटीजन भी है, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. कुछ बैंक पिछले कुछ महीनों से अपने सीनियर सिटिजन और ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर जबरदस्त ब्याज दे रही है. सीनियर सिटिजन को FD पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली बैंक के बारे में पूरी जानकारी दे रहे है. जिसकी मदद से आप अपना फैसला कर सकते है. 

RBI ने बढ़ाई थी रेपो रेट 
मालूम हो कि, भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) लगातार अपने रेपो रेट (Repo Rate) में बढोत्तरी करता जा रहा है. इसका सीधा असर बैंक की डिपॉजिट स्कीम यानी एफडी (Fixed Deposit), रेकरिंग डिपाजिट (Recurring Deposit) और सेविंग खाते (Savings Account) की ब्याज दरों पर पड़ रहा है. हाल ही में कई बैंकों ने सीनियर सिटिजन के लिए एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है. 

बैंक दे रहे इतना ब्याज 
सीनियर सिटीजन को एफडी पर इस हफ्ते डीबीएस बैंक (DBS Bank) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने ब्याज दर में इजाफा किया है. यूनियन बैंक की नई ब्याज दरें 25 नवंबर 2022 से लागू हो गई है. पब्लिक सेक्टर का बैंक यूबीआई (UBI) अपने आम ग्राहकों को क्रमशः 800 दिन और 3 साल की अवधि में मैच्योर होने वाले एफडी पर 7.3 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है. वहीं सीनियर सिटिजन ग्राहकों को समान अवधि वाले एफडी पर बैंक 0.5 प्रतिशत ब्याज बढ़ाकर दिया जा रहा है. यानी यूबीआई में सीनियर सिटिजन ग्राहकों को क्रमशः 800 दिन और 3 साल की अवधि में मैच्योर होने वाले एफडी पर 7.8 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है.

आरबीएल बैंक 
आरबीएल बैंक (RBL Bank) अपने सीनियर सिटिजन ग्राहकों को एफडी पर 7.75 फीसदी ब्याज दे रहा है. इस दर पर रिटर्न पाने के लिए 60 साल से अधिक आयु के ग्राहकों को 725 दिनों में मैच्योर होने वाले वाले एफडी प्लान में निवेश करना होगा.

बैंक ऑफ इंडिया 
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) यह बैंक सीनियर सिटिजन को एफडी पर 7.75 फीसदी रिटर्न की पेशकश कर रहा है. इसके लिए 60 साल की उम्र पार कर चुके ग्राहकों को 777 दिनों की अवधि वाले एफडी में निवेश करना होगा. 1 नवंबर 2022 से ये दर लागू है.

फेडरल बैंक 
फेडरल बैंक (Federal Bank) में सीनियर सिटिजन को 750 दिन की अवधि वाले एफडी पर 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है. इसके लिए उन्हें बैंक के इस एफडी में अपनी सेविंग 750 दिनों के लिए डिपॉजिट करना होगा. ये दर 10 अक्टूबर 2022 से लागू है.

येस बैंक 
येस बैंक (Yes Bank) ने अपने सीनियर सिटिजन ग्राहकों को 36 दिन से 10 साल के टेन्योर वाले एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दे रहा है. बैंक 1.5 साल से 3 साल की अवधि वाले एफडी पर 7.25 प्रतिशत रिटर्न दे रहा है. 3 नवंबर 2022 ये दरें लागू है.

एसबीएम बैंक 
एसबीएम बैंक (SBM Bank) के 3 साल से 10 साल मैच्योरिटी वाले एफडी पर सीनियर सिटिजन को 7.1% ब्याज मिल रहा है. ये डिपॉजिट कैलेबल है. यानी निवेशक को मैच्योरिटी पूरी होने से पहले सरेंडर करने और अपना डिपॉजिट निकालने की अनुमति होगी. नॉन-कैलेबल डिपॉजिट यानी इस एफडी में मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालने की अनुमति नहीं होगी, पर 7.5 प्रतिशत रिटर्न की पेशकश एसबीएम बैंक कर रहा है. बैंक के एफडी पर ये दर 15 नवंबर 2022 से लागू है.

डीबीएस बैंक 
डीबीएस बैंक (DBS Bank) ने सीनियर सिटिजन ग्राहकों के लिए 600 दिन में मैच्योर होने वाले FD पर आम डिपॉजिटर के मुकाबले 0.75 प्रतिशत अधिक ब्याज दे रहा है. इसमें 600 दिन की मैच्योरिटी वाले एफडी पर डीबीएस बैंक से सीनियर सिटिजन को 7.75 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है. बैंक अपने सीनियर सिटिजन ग्राहकों को 3 से 4 साल, 4 से 5 साल में मैच्योर होने वाले एफडी पर 7 फीसदी रिटर्न दे रहा है. बैंक की नई एफडी दरें 18 नवंबर 2022 से लागू हो गई है.

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) अपने सीनियर सिटिजन ग्राहकों को एफडी पर 8.75 प्रतिशत का ब्याज दे रही है. युनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) के एफडी पर सीनियर सिटिजन को 9 फीसदी तक का रिटर्न दिया जा रहा है. 

 

ये भी पढ़ें

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है 18 महीने का बकाया डीए, सरकार दे सकती है गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Deal: बिकने जा रहा देश का ये बड़ा बैंक, कनाडा के अरबपति खरीद रहे, क्या आपका भी है इसमें खाता?
बिकने जा रहा देश का ये बड़ा बैंक, कनाडा के अरबपति खरीद रहे, क्या आपका भी है इसमें खाता?
Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
'केस खत्म करने के बदले नहीं हुई कोई डील', गौतम अडानी ने अमेरिकी कोर्ट में सभी आरोपों को किया खारिज
'केस खत्म करने के बदले नहीं हुई कोई डील', गौतम अडानी ने अमेरिकी कोर्ट में सभी आरोपों को किया खारिज
Moldy Juice: फफूंदी वाला जूस पीने से टूटा व्रत, कोर्ट ने डाबर पर ठोक दिया 70000 का जुर्माना, पढ़ें मामला
फफूंदी वाला जूस पीने से टूटा व्रत, कोर्ट ने डाबर पर ठोक दिया 70000 का जुर्माना, पढ़ें मामला

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget