एक्सप्लोरर

Senco Gold IPO: सेनको गोल्ड के आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट आज, ऐसे चेक करें अपना स्टॉक्स स्टेटस

Senco Gold Diamonds Stocks Allotment: आईपीओ के बाजार में धूम मचाने वाले सेनको गोल्ड के आईपीओ में मिले शेयरों का अलॉटमेंट आज हो रहा है. आप अपना स्टॉक स्टेटस कैसे चेक करें- यहां जानें.

Senco Gold Diamonds IPO: ज्वैलरी ब्रांड के रूप में मशहूर सेनको गोल्ड डायमंड्स के आईपीओ के शेयर अलॉटमेंट आज हो जाएंगे. इंवेस्टर्स लॉटरी आधारित प्रक्रिया के तहत इस कंपनी के शेयरों को हासिल कर पाएंगे. इस पूरी प्रक्रिया को रजिस्ट्रार के जरिए सुपरवाइज किया जाएगा. इस आईपीओ का सुपरवाइजर केफिन टेक्नोलॉजीज है.
 
अलॉटमेंट की तारीख आज की बताई जा रही है और आज निवेशकों को पता चल जाएगा कि जितनी बोली उन्होंने लगाई है उसमें से कितने शेयर उन्हें अलॉट होने वाले हैं. निवेश करने वाले निवेशक बीएसई की वेबसाइट या फिर रजिस्ट्रार की वेबसाइट के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस जान सकते हैं.
 
यहां जानें आप बीएसई की वेबसाइट पर शेयर अलॉटमेंट कैसे चेक कर सकते हैं
 
स्टेप -1: बीएसई की वेबसाइट पर जाएं जिसका यूआरएल bseindia.com/investors/appli_check.aspx  है
स्टेप -2: ड्रॉप डाउन में इश्यू का नाम सेलेक्ट करें, इस मामले में सेनको गोल्ड आईपीओ का नाम चुनना होगा
स्टेप- 3: अपना सेनको गोल्ड आईपीओ का एप्लीकेशन नंबर डालें
स्टेप- 4: अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए अपना PAN नंबर डालना होगा
स्टेप- 5: इसके बाद 'Im not a robot'. को सेलेक्ट करें
स्टेप- 6: सबमिट बटन को सेलेक्ट करें
 
इसके बाद आप अपने शेयरों का अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप रजिस्ट्रार की वेबसाइट से भी अपना शेयरों का अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं.-
 
स्टेप -1: रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाएं जिसका यूआरएल https://kosmic.kfintech.com/ipostatus/ है
स्टेप -2: कंपनी सेक्शन में जाए और सेनको गोल्ड आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें
स्टेप- 3: अपना सेनको गोल्ड आईपीओ का एप्लीकेशन नंबर या अपना PAN नंबर डालना होगा
स्टेप- 4: इसके बाद कैप्चा को दर्ज करें
स्टेप- 5: इसके बाद सबमिट बटन को सेलेक्ट करें
 
इसके बाद आप अपने शेयरों का अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं. 

कब होगी सेनको गोल्ड के आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग

सेनको गोल्ड डायमंड्स के शेयरों की लिस्टिंग 14 जुलाई शुक्रवार को हो सकती है. 

सेनको गोल्ड का ग्रे-मार्केट प्रीमियम क्या है?

सेनको गोल्ड डायमंड्स के शेयरों का जीएमपी काफी अच्छा चल रहा है और इसका जीएमपी 120 रुपये पर चल रहा है. हालांकि यहां ये बताना जरूरी है कि ग्रे मार्केट आईपीओ के शेयरों की कीमत बताने वाला अनौपचारिक प्लेटफॉर्म है और आईपीओ निवेशक इसको इसलिए ट्रैक करते हैं कि लिस्टिंग प्राइस कितना हो सकता है- इसका कुछ आइडिया लग सके.

आईपीओ की अन्य डिटेल्स जानें

कोलकाता बेस्ड सेनको गोल्ड का आईपीओ 4 जुलाई को निवेशकों के आवेदन के लिए खुला था और 6 जुलाई निवेश करने का आखिरी दिन था. 
कंपनी ने 301 -317 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स किया था. 
कंपनी आईपीओ के जरिए 405 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. जिसमें 270 करोड़ रुपये नए शेयर्स जारी कर और 135 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाया गया है. आईपीओ से जुटाये जाने वाले रकम  का यूज कंपनी दूसरे कैपिटल फंडिंग को पूरा करने और जनरल कॉरपोरेट जरुरतों पर खर्च करेगी. 
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget