एक्सप्लोरर

Online Gaming Shares: 28 फीसदी जीएसटी से धड़ाम हुए ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के शेयर, ये स्टॉक 22 फीसदी तक गिरा

GST Council Decision: 50वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की कंपनियों पर 28% जीएसटी लगाया गया है. इसके असर से आज शेयर बाजार में गेमिंग कंपनियों के शेयर औंधे मुंह नीचे गिरे हैं.

Online Gaming Companies Stocks: जीएसटी काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के लिए 28 फीसदी जीएसटी का ऐलान क्या किया, भारतीय शेयर बाजार में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. भारतीय ऑनलाइन गेमिंग फर्म्स नजारा टैक्नोलॉजीस, ऑनमोबाइल ग्लोबल और डेल्टा कॉर्प में तेज गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार को शेयर बाजार में इन ऑनलाइन गेमिंग फर्म्स के शेयरों में जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है.

क्या कहते हैं गेमिंग इंडस्ट्री के जानकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कल जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद कहा कि इस फैसले को राज्यों के साथ बातचीत के बाद लिया गया है और सरकार की गेमिंग इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाने की कोई मंशा नहीं है. इसके बावजूद गेमिंग इंडस्ट्री के कई प्रतिनिधियों का कहना है कि ये 28 फीसदी जीएसटी कंपनियों की कमाई को खा जाएगा.

जानिए नजारा टेक्नोलॉजीस ने क्या कहा

नजारा टेक्नोलॉजीस ने कहा है कि ये 28 फीसदी टैक्स केवल कंपनी के स्किल बेस्ड रियल मनी गेमिंग सेगमेंट पर लागू होगा. ये उनके वित्त वर्ष 2023 के कुल कंसोलिडेटेड राजस्व का 5.2 फीसदी योगदान देता है. कंपनी ने ये भी कहा कि इसने टैक्स बढ़ने के फैसले का कंपनी पर क्या असर होगा, इसका अनुमान लगा लिया है.

किस कंपनी में कितनी है गिरावट

नजारा टेक्नोलॉजीस के शेयर 14.2 फीसदी की गिरावट के साथ दिखाई दे रहे थे और फिलहाल 677.50 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं. ऑनमोबाइल ग्लोबल के शेयर 8.9 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे और इस समय 76.40 रुपये प्रति शेयर के पर दिखाई दे रहे हैं. सबसे ज्यादा 22.70 फीसदी की गिरावट डेल्टा कॉर्प के शेयरों में देखी जा रही है और ये 190.70 रुपये प्रति शेयर के रेट पर है. हालांकि इस साल में अब तक नजारा टेक्नोलॉजीज में 21.6 फीसदी और डेल्टा कॉर्प में 15.9 फीसदी की उछाल देखी गई थी पर आज की गिरावट में इनकी तेजी हवा हो गई है.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: इस शहर में 60,000 रुपये तक पहुंचा सोने का भाव, जानिए आपकी सिटी में क्या हैं गोल्ड रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान में जंग और जम्मू में मचाया आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया जैश आतंकी आदिल था अफगान रिटर्न
अफगानिस्तान में जंग, जम्मू में आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया आतंकी था अफगान रिटर्न
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
'गौरव गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', 44 पेजों की SIT रिपोर्ट के बाद हिमंता बोले- MHA करेगा जांच
'गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', SIT रिपोर्ट के बाद CM हिमंता बोले- MHA करेगा जांच

वीडियोज

Khabar Gawah Hai: 'परमात्मा' जिम्मेदार तो आप किस लिए सरकार? | Surajkund Mela Accident
Surajkund Mela Accident: झूला हादसे में बड़ी कार्रवाई...अब तक 2 लोग गिरफ्तार | Haryana News
Assam Politics: Congress नेता Gaurav Gogoi पर 'हिमंता बाण' | Himanta Biswa Sarma | Breaking
अब India का Most Complex Fighter Jet Private Sector संभालेगा? | Paisa Live
Piyush Goyal ने बताया कैसे Trade Deal से देश की किसानों को नहीं होगा नुकसान | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान में जंग और जम्मू में मचाया आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया जैश आतंकी आदिल था अफगान रिटर्न
अफगानिस्तान में जंग, जम्मू में आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया आतंकी था अफगान रिटर्न
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
'गौरव गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', 44 पेजों की SIT रिपोर्ट के बाद हिमंता बोले- MHA करेगा जांच
'गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', SIT रिपोर्ट के बाद CM हिमंता बोले- MHA करेगा जांच
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
Mohan Bhagwat statement: 'सिर्फ ब्राह्मण होने से नहीं...', मोहन भागवत ने संघ प्रमुख बनने को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या-क्या कहा
'सिर्फ ब्राह्मण होने से नहीं...', मोहन भागवत ने संघ प्रमुख बनने को लेकर दिया बड़ा बयान
PNB में 5138 पदों पर निकलीं बंपर भर्तियां, आज ही फटाफट कर दें अप्लाई वरना...
PNB में 5138 पदों पर निकलीं बंपर भर्तियां, आज ही फटाफट कर दें अप्लाई वरना...
इस देश ने किया ऊंटों का पासपोर्ट बनाने का ऐलान, जानें क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
इस देश ने किया ऊंटों का पासपोर्ट बनाने का ऐलान, जानें क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
Embed widget