एक्सप्लोरर

कोरोना की दूसरी लहर के चलते ऑफिस लौटने का प्लान खटाई में, कई MNC में सितंबर तक बढ़ा वर्क फ्रोम होम

इस साल की शुरुआत में मल्टीनेशनल कंपनियों ने ऑफिस में स्टाफ की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई थी. वर्तमान स्थिति को देखते हुए कंपनियों को अपना फैसला बदलना पड़ रहा है.

कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा तेज होने लगी है. महाराष्ट्र में पहली लहर में जितने केस नहीं आते थे, उससे कहीं ज्यादा दूसरी लहर में आ रहे हैं. कई जिलों में आंशिक लॉकडाउन भी लगा दिए गए हैं. ऐसे में मल्टीनेशनल कंपनियों को एक बार फिर चिंता हो गई कि ऑफिस से काम करने की योजना फिर से खटाई में न पड़ जाए. पिछले साल जब लॉकडाउन लगा था तो सभी मल्टीनेशनल कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की इजाजत दे दी थी. पिछले एक साल से मल्टीनेशनल कंपनियों के स्टाफ वर्क फ्रॉम होम से ही काम कर रहे हैं. कोरोना केस थमने के बाद ऐसा लग रहा था कि अब ऑफिस खुलने शुरू होंगे तभी दूसरी लहर आ गई. पिछले एक महीने से दूसरी लहर की रफ्तार बढ़ने लगी है. ऐसे में कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की मियाद को बढ़ाकर सितंबर तक कर दिया है. जिसने ऐसा नहीं किया है वह भी इस पर गंभीरता से विचार कर रही हैं.

स्टाफ के हेल्थ का जोखिम नहीं ले सकती कंपनियां एमएनसी टेक कंपनियों को ऑफिस उपलब्ध कराने वाले एक लीडिंग डेवलपर्स ने बताया कि स्टाफ में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोई भी ग्लोबल कंपनियां जोखिम उठाना नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि कुछ आईटी कंपनियां जून या जुलाई में ऑफिस को नए तरीके से व्यवस्थित करने की योजना बनाई थी लेकिन सेकेंड वेव ने इस तैयारी पर पानी फेर दिया. बेंगलुरु में एक मल्टीनेशनल टेक कंपनियों के एक रियल स्टेट हेड ने बताया कि हम अभी भी पेंडेमिक एक्ट के अधीन है. इस स्थिति में कोई भी कंपनी अपने स्टाफ के हेल्थ को लेकर जोखिम में डालकर ऑफिस खोलने की जहमत नहीं करेगी.

10 प्रतिशत स्टाफ के साथ खुले थे कुछ ऑफिस एसएपी और आईबीएम जैसी कंपनियां कोविड-19 को देखते हुए स्थिति का आकलन कर रही है. एसएपी ने हाल ही में फरवरी से अपने ऑफिस में सिर्फ 10 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम करना शुरू किया था और स्थिति बेहतर होने में स्टाफ की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई थी लेकिन वर्तमान स्थिति में ऐसा संभव नहीं है. कंपनी का कहना है कि देश की स्थिति और वैक्सीनेशन की धीमी चाल को देखते हुए हम सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों के साथ ऑफिस का कामकाज चालू रखेंगे. यह स्थिति तब तक जारी रहेगी जब तक कोरोना की बेहतर स्थिति और कानून हमें इजाजत न दे दें. एसएपी और आईबीएम कंपनी सरकार की नई गाइडलाइन का इंतजार कर रही है. आईटी कंपनियों का कहना है कि कोरोना ब्रेक के बाद अपने स्टाफ को घर से लाना और उन्हें वापस भेजना जोखिम का काम है. इसलिए हमने वर्क फ्रॉम को एक्सटेंड कर दिया है.

कोविड वैक्सीन बनाने पर CSIR का फैसला, तीन कंपनियों के साथ मिलकर विकसित करेगी तकनीक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget