एक्सप्लोरर

Sanjiv Bhasin: टीवी पर शेयरों की सलाह देकर फंसे ये दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट, सेबी ने शुरू की जांच

Sanjiv Bhasin SEBI: सेबी इससे पहले भी टीवी पर आकर शेयरों के बारे में सलाह देने वाले एक्सपर्ट के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है. नियामक को लगता है कि इस तरह से निवेशकों के निर्णय को प्रभावित किया जा रहा है...

बाजार नियामक सेबी ने कथित अनियमितता को लेकर कई मार्केट एक्सपर्ट के खिलाफ जांच की शुरुआत की है. बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, नियामक की जांच जिन मार्केट एक्सपर्ट के खिलाफ शुरू हुई है, उनमें विभिन्न बिजनेस न्यूज चैनलों पर दिखाई देने वाले संजीव भसीन भी शामिल हैं.

कथित तौर पर हेराफेरी का मामला

बताया जा रहा है कि नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) बाजार में कथित हेराफेरी करने की जांच कर रहा है. इस बारे में सेबी ने कुछ दिनों पहले एक ऑर्डर जारी किया था और टेलीविजन पर शेयरों के बारे में सुझाव देने वाले विभिन्न विशेषज्ञों की जांच करने की जानकारी दी थी. संजीव भसीन के खिलाफ उसी आदेश के तहत जांच शुरू हुई है.

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के साथ कर रहे थे काम

संजीव भसीन पहले ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल सिक्योरिटीज के साथ भी जुड़े रह चुके हैं. आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने एक बयान जारी कर कहा है- संजीव भसीन कांट्रेक्ट के आधार पर आईआईएफएल सिक्योरिटीज के साथ एक कंसल्टेंट के तौर पर जुड़े हुए थे. उनका कांट्रेक्ट 30 जून 2024 को समाप्त होने वाला था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने समय से पहले कांट्रेक्ट रद्द कर दिया था. उनका कांट्रेक्ट 17 जून 2024 से समाप्त हो चुका है.

कंपनी ने कहा- नहीं थे बोर्ड का हिस्सा

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि उसके फॉर्मर कंसल्टेंट ने सेबी के जांच के बारे में उसे जानकारी दी है, लेकिन उसके डिटेल्स को साझा नहीं किया है. ऐसे में कंपनी ने मामले पर विशेष टिप्पणी करने में असमर्थता जाहिर की है. आईआईएफल सिक्योरिटीज ने साथ में ये भी साफ किया है कि भसीन उसके या उसके समूह की किसी अन्य कंपनी के निदेशक मंडल का हिस्सा नहीं रहे हैं.

इनके ऊपर लगा था बाजार से प्रतिबंध

इससे पहले सेबी ने इसी साल 10 एंटिटीज को सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया था, जिनमें मार्केट एक्सपर्ट, रिसर्च एनालिस्ट और टीवी चैनल पर आने वाले गेस्ट शामिल थे. सेबी ने वह कार्रवाई भोले-भाले निवेशकों को प्रभावित करने वाली फ्रॉडलेंट एक्टिविटीज को लेकर की थी. सेबी का कहना था कि संबंधित लोगों ने निवेशकों को गलत तरीके से प्रभावित कर लगभग 7.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 883 रुपये में करें हवाई सफर, ये विमानन कंपनी लेकर आई धमाका ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rent vs Buy Home: 20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
Content Creator: भारत के 66% कंटेंट क्रिएटर्स अब छोटे शहरों से, लेकिन नहीं कर पा रहे कमाई, जानें इसका क्या कारण है
भारत के 66% कंटेंट क्रिएटर्स अब छोटे शहरों से, लेकिन नहीं कर पा रहे कमाई, जानें इसका क्या कारण है
Bank Deal: बिकने जा रहा देश का ये बड़ा बैंक, कनाडा के अरबपति खरीद रहे, क्या आपका भी है इसमें खाता?
बिकने जा रहा देश का ये बड़ा बैंक, कनाडा के अरबपति खरीद रहे, क्या आपका भी है इसमें खाता?
Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget