एक्सप्लोरर

Air India Express: सिर्फ 883 रुपये में करें हवाई सफर, ये विमानन कंपनी लेकर आई धमाका ऑफर

Affordable Flight Offer: विमानन कंपनी इस ऑफर में अपनी विभिन्न उड़ानों पर सस्ते किराए की पेशकश कर रही है. कंपनी का यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है...

टाटा समूह की विमानन कंपनी एअर इंडिया की सब्सिडियरी एअर इंडिया एक्सप्रेस धमाका ऑफर लेकर आई है. इस ऑफर में कंपनी लोगों को किफायती दर पर उड़ान भरने का मौका दे रही है. कंपनी ने इसके लिए टिकटों की फ्लैश सेल शुरू की है.

सिर्फ दो दिन है यात्रियों के पास मौका

एअर इंडिया एक्सप्रेस के इस ऑफर में यात्री सिर्फ 883 रुपये में हवाई जहाज से यात्रा करने का टिकट बुक कर सकते हैं. कंपनी ने बताया है कि इस धमाका ऑफर के तहत यात्री 28 जून तक बुकिंग कर सकते हैं. मतलब इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए सिर्फ आज और कल का समय है. वहीं इस ऑफर में यात्री 30 सितंबर 2024 तक किसी भी तारीख की यात्रा प्लान कर सकते हैं.

वेबसाइट और ऐप से बुक करें टिकट

एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लैश सेल में एक्सप्रेस लाइट फेयर की शुरुआत महज 883 रुपये से हो रही है, जबकि एक्सप्रेस वैल्यू फेयर की शुरुआत 1,096 रुपये से हो रही है. कंपनी का कहना है कि यात्री इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए उसकी वेबसाइट airindiaexpress.com या एअर इंडिया एक्सप्रेस मोबाइल ऐप से टिकट बुक कर सकते हैं.

बैगेज पर भी मिल रहा है ऑफर

वेबसाइट से टिकट बुक करने वाले यात्री हाल ही में लॉन्च जीरो चेक-इन एक्सप्रेस लाइट फेयर का लाभ उठा सकते हैं. इस ऑफर में यात्रियों को बिना किसी फीस के अतिरिक्त 3 किलो तक का केबिन बैगेज प्री-बुक करने का भी विकल्प मिल रहा है. वहीं इस ऑफर में घरेलू उड़ानों के लिए 1 हजार रुपये की रियायती दर में 15 किलो तक का चेक-इन बैगेज और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 1,300 रुपये में 20 किलो तक का चेक-इन बैगेज भी बुक किया जा सकता है.

इन यात्रियों के लिए ऑफर उपलब्ध

कंपनी ने बताया है कि उसका यह ऑफर एअर इंडिया एक्सप्रेस के लॉयल्टी मेंबर के अलावा विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, डॉक्टरों, नर्सों, सैन्य बलों के कर्मियों व उनके परिजनों के लिए उपलब्ध है. लॉयल्टी मेंबर कुछ अतिरिक्त ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं. उन्हें 100 रुपये से 400 रुपये तक का एक्सक्लुसिव डिस्काउंट मिल सकता है और वे 8 पर्सेंट तक न्यूकॉइन भी पा सकते हैं. इसके अलावा उन्हें बिज व प्राइम सीट पर 50 फीसदी छूट, पेय पदार्थों पर 33 फीसदी ऑफ और खाने के सामानों पर 25 फीसदी ऑफ का भी लाभ मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: सबसे बड़े आईपीओ से भरेगी इन बैंकों की झोली, 40 मिलियन डॉलर की होगी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget