एक्सप्लोरर

SEBI ने फ्रंकलिन टेम्पलटन एएमसी के अधिकारियों, ट्रस्टियों पर लगाया जुर्माना

सेबी ने नोट किया है कि फ्रेंकलिन टेम्पलटन म्युचुअल फंड (एमएफ) के ट्रस्टी अपने क्षेत्र के पेशेवर लोग है और अपने अपने कार्य क्षेत्र में वह विशेषज्ञता रखते हैं इसके बावजूद म्युचुअल फंड के कामकाज में सामने आने वाली खामियों को दूर करने में वह असफल रहे.

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने सोमवार को फ्रेंकलिन टेम्पलटन एएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों और उसके ट्रस्टियों पर 15 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना वर्ष 2020 में छह रिण योजनाओं को बंद करने में नियामकीय नियमों का उल्लंघन करने के मामले में लगाया गया है. सेबी के आदेश में कहा गया है कि फ्रेंकलिन टेम्पलटन ट्रस्टी सर्विसेज प्रा. लि. पर तीन करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा फ्रेंकलिन ऐसेट मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष संजय सापरे और उसके मुख्य निवेश अधिकारी संतोष कामत पर दो- दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

सेबी ने इसके साथ ही नियमों के उल्लंघन के समय योजना के कोष प्रबंधक रहे कुणाल अग्रवाल, सुमित गुप्ता, पल्लब रॉय, सचिन पडवाल देसाई और उमेश शर्मा प्रत्येक पर डेढ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. कंपनी के उस समय मुख्य अनुपालन अधिकारी रहे सौरभ गंग्रेडे पर 50 लाख रुपये का जुर्माना सेबी ने लगाया है. इन लोगों को 45 दिन के भीतर जुर्माने का भुगतान करने को कहा गया है.

सेबी ने नोट किया है कि फ्रेंकलिन टेम्पलटन म्युचुअल फंड (एमएफ) के ट्रस्टी अपने क्षेत्र के पेशेवर लोग है और अपने अपने कार्य क्षेत्र में वह विशेषज्ञता रखते हैं इसके बावजूद म्युचुअल फंड के कामकाज में सामने आने वाली खामियों को दूर करने में वह असफल रहे.

सेबी ने अपने 151-पन्ने के आदेश में कहा है, ‘‘अपने पद पर रहते हुये उन्होंने जो काम किये हैं वह किसी भी यूनिटधारकों के हित में नहीं थे. इन अधिकारियों ने उस समय अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुये ठीक ढंग से जांच पड़ताल नहीं की और नियामकीय जरूरतों का उल्लंघन किया. जिससे यूनिधारकों का नुकसान हुआ.’’ फ्रेंकलिन टेम्पलटन एमएफ ने 23 अप्रैल 2020 को छह रिण म्युचुअल फंड योजनाओं को बंद कर दिया था. कंपनी ने कहा था कि बांड बाजार में तरलता की कमी और विमोचन के दबाव को देखते हुये उसने योजनायें बंद की हैं.

जिन योजनाओं को बंद किया गया उनकी कुल प्रबंधानाधीन संपत्ति 25,000 करोड़ रुपये थी. बंद की गई छह योजनाओं में -- फ्रेंकलिन इंडिया लो डूरेशन फंड, फ्रंकलिन इंडिया डायनामिक एक्रयूअल फंड, फ्रेंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रेंकलिन इंडिया शार्ट टर्म इन्कम प्लान, फ्रेंकलिन इंडिया अल्ट्रा शार्ट बांड फंड और फ्रेंकलिन इंडिया इनकम आपोच्र्युनिटीज फंड -- शामिल हैं.

एक अलग आदेश में नियामक ने मायविश मार्केटप्लेसिज पर पांच करोड़ रुपये, जयराम एस अय्यर पर 25 लाख रुपये, वेंकट राधाकृष्णन पर 45 लाख रुपये और मलाथी राधाकृष्णन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इन लोगों ने योजनाओं के बंद होने से पहले ही अपने यूनिट भुना लिये थे.

सेबी ने गौर किया है कि फ्रेंकलिन टेम्पलटन के एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख विवेक कुडवा, और फ्रेंकलिन टेम्पलटन ट्रस्टीज के निदेशक आलोक सेठी दोनों मायविश मोर्किटप्लेसिज के निदेशक मंडल में निदेशक थे। इन लोगों को गोपनीय सूचना अपने पास रहते हुये अपने यूनिटों को भुनाने के लिये दंडित किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget