एक्सप्लोरर

Bharat Global Developers Share: एक साल में 105 गुना रिटर्न देने वाले इस स्टॉक पर सेबी की गिरी गाज, रेगुलेटर ने लगाया ट्रेडिंग पर बैन

Bharat Global Stock Price: नवंबर 2023 में भारत ग्लोबल डेवलपर्स का शेयर 16.14 रुपये पर था वो नवंबर 2024 में 1702.95 रुपये पर जा पहुंचा. संदेहास्पद फाइनेंशियल डिस्क्लोजर के बाद सेबी ने जांच शुरू कर दी.

Bharat Global Developers Share Price: साल 2024 के सबसे बड़ी मल्टीबैगर स्टॉक भारत ग्लोबल डेवलपर्स लिमिटेड (Bharat Global Developers Ltd) के शेयर की ट्रेडिंग पर शेयर बाजार के रेगुलेटर सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने रोक लगा दी है. सेबी (Securities and Exchange Board of India ) ने कंपनी और 47 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है और इन सभी को भारत ग्लोबल डेवलपर्स लिमिटेड के शेयर्स में किसी भी प्रकार के डील करने पर रोक लगा दी है.

सेबी ने भारत ग्लोबल पर कसा शिकंजा

शेयर बाजार के रेगुलेटर ने अगले आदेश तक कंपनी के प्रमोटर्स पर सिक्योरिटीज के खरीदने, बेचने या डीलिंग करने या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कैपिटल मार्केट के एक्सेस करने पर रोक लगा दी है. सेबी का ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है. अपने आदेश में सेबी ने कहा है कि, उसने 16 दिसंबर 2024 को भारत ग्लोबल डेवलपर्स लिमिटेड के संदेहास्पद फाइनेंशियल और डिस्क्लोजर को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट्स और शिकायतों का संज्ञान लिया था.

एक साल में 105 गुना भाग गया शेयर 

सेबी ने खुद बताया नवंबर 2023 में भारत ग्लोबल डेवलपर्स का शेयर जहां 16.14 रुपये पर ट्रेड कर रहा था वो नवंबर 2024 में 1702.95 रुपये पर जा पहुंचा. सेबी ने अपने कानूनों के उल्लंघन को लेकर कंपनी के खिलाफ जांच शुरू कर दी. और अब अगले आदेश तक स्टॉक में ट्रेडिंग पर रोक लगा दी है. भारत ग्लोबल डेवलपर्स लिमिटेड का स्टॉक साल 2023 के नवंबर महीने में 16.14 रुपये पर कारोबार कर रहा था जो कि एक साल बाद 28 नवंबर 2024 को 1702.95 रुपये पर जा पहुंचा यानी शेयर में 105 गुना उछाल आय गया. 20 दिसंबर 2024 को स्टॉक 1236.45 रुपये पर क्लोज हुआ ता और उस दिन कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 12,250 करोड़ रुपये रहा था. जिस कंपनी के कामकाज का पता नहीं उसके मार्केट कैप 12,520 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा. 

31 मार्च 2025 तक जांच पूरी करने का आदेश 

जिन बैंकों में प्रमोटर के बैंक खाते हैं या ज्वाइंट अकाउंट है वे सेबी के आदेश के बगैर खाते से अब पैसे नहीं निकाल सकेंगे. जिन 47 लोगों को सेबी ने नोटिस जारी किया है उन सभी को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा सेबी को देना होगा. किसी भी एसेट्स में निवेश, जिसमें प्रॉपर्टी भी शामिल है, बैंक खाते के डिटेल्स, डिमैट खाते के डिटेल्स, शेयरों और म्यूचुअल फंड में निवेश के डिटेल्स देने होंगे. सेबी ने 31 मार्च 2025 तक कंपनी के खिलाफ जांच को खत्म करने का आदेश दिया है. 

ये भी पढ़ें 

EPFO ATM Withdrawal Rule: PF क्लेम लेने में अब नहीं होगी माथा-पच्ची! फटाफट होगा ये काम, ATM से भी निकाल सकेंगे पैसा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोकस में रहेंगे HDFC बैंक के शेयर, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा; जानें क्या है मामला?
फोकस में रहेंगे HDFC बैंक के शेयर, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा; जानें क्या है मामला?
8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर! 31 मार्च तक बढ़ी डेडलाइन, सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या है इसके मायने?
8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर! 31 मार्च तक बढ़ी डेडलाइन, सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या है इसके मायने?
आ रहा है हॉस्पिटल सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा IPO, 11000 करोड़ रुपये जुटाने की है उम्मीद
आ रहा है हॉस्पिटल सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा IPO, 11000 करोड़ रुपये जुटाने की है उम्मीद
खारी बावली से सदर बाजार तक सप्लाई ठप, बादाम-पिस्ता से लेकर खजूर तक महंगे
दिल्ली में ड्राई फ्रूट्स के दामों में 50% तक उछाल: वेस्ट एशिया युद्ध का सीधा असर, ईद से पहले बाजार में हाहाकार

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से टूटा गल्फ मुस्लिम देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
ईरान के हमलों से टूटा गल्फ मुस्लिम देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें
इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें
Embed widget